{"_id":"68c930ef2ef194d49502d62b","slug":"a-vehicle-hit-a-young-man-crossing-the-road-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: सड़क पार कर रहे युवक में वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत, हाईवे को ग्रामीणों ने किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: सड़क पार कर रहे युवक में वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत, हाईवे को ग्रामीणों ने किया जाम
Tue, 16 Sep 2025 03:13 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 16 Sep 2025 03:13 PM IST
सार
वीरी सिंह मोबाइल टावर में आई खराबी को सही करने घर से पैदल जा रहा था। इसी बीच हाईवे सड़क पार करते समय किसी वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। गंभीर घायल वीरी सिंह को परिजन ग्रामीणों की मदद से जेएन मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जाम लगाते लोग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ में थाना गांधीपार्क क्षेत्र के दिल्ली-कानपुर हाईवे पर 16 सितंबर सुबह किसी वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक हाईवे सड़क पार कर रहा था। ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने मौके पर आकर ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
थाना गांधीपार्क के गांव भदेशी निवासी 36 वर्षीय वीरी सिंह मोबाइल टावर पर मेंटेनेंस का काम करते थे। परिजनों के अनुसार 16 सितंबर सुबह वह थाना मडराक के गांव पड़ियावली में लगे मोबाइल टावर में आई खराबी को सही करने घर से पैदल जा रहा था। इसी बीच हाईवे सड़क पार करते समय किसी वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। गंभीर घायल वीरी सिंह को परिजन ग्रामीणों की मदद से जेएन मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उधर, मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजन और ग्रामीण हाईवे पर आ गए। सड़क को जाम कर दिया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई । इलाका पुलिस ने ग्रामीणों को समझने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह मांगों पर अड़ गए । अधिकारियों ने किसी तरह से आश्वासन देकर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार ने बताया कि युवक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। मामले में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।