फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A truck in Panjab challaned in Aligarh

पंजाब में घूम रहे ट्रक का अलीगढ़ में दो बार कटा चालान

Fri, 12 Mar 2021 11:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
A truck in Panjab challaned  in Aligarh
संभागीय परिवहन कार्यालय द्वारा पंजाब में घूम रहे ट्रक का अलीगढ़ में दो बार चालान काट दिया गया। ट्रक स्वामी को जब इस विषय में जानकारी हुई तो वह हैरान रह गया। सीएम कार्यालय में पीड़ित ने शिकायत की, इसके बाद शिकायत को निस्तारण के लिए डीएम अलीगढ़ के कार्यालय में भेजा गया है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के रहने वाले वेदप्रकाश ने बताया कि उनका ट्रक संख्या यूपी 75 एम 6430 का बीते जनवरी माह में 13 व 27 तारीख को अलीगढ़ में चालान काटा गया है। मडराक टोल से गुजरते समय वाहन को ओवर लोड दिखाया गया है। चालान राशि भी 74 हजार रुपये है। जबकि ट्रक अलीगढ़ में गया ही नहीं है। जिस वक्त का चालान काटा दिखाया गया है, तब वह ट्रक पंजाब में था। इस संबंध में सीएम से शिकायत की गई है। एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी के मुताबिक इस मामले की जांच की जाएगी। अगर, ट्रक अलीगढ़ में आया ही नहीं है और उसका चालान कट गया है तो यह गलत है। मामले की जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

तीन बसों का चालान, एक मैजिक सीज
अलीगढ़। परिवहन विभाग व रोडवेज की ओर से शुक्रवार को शहर में विभिन्न स्थलों पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान परिवहन विभाग की ओर से तीन बसों का चालान गांधी पार्क बस अड्डा, बुद्ध विहार, खेरेश्वर चौराहा पर काटा गया। इन तीनों पर 45 हजार का जुर्माना तय किया गया है। वहीं, एक मैजिक गाड़ी को कागजात न होने के चलते सीज किया गया। एआरएम बुद्ध विहार योगेंद्र पाल सिंह इस कार्रवाई के दौरान साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed