फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A tractor-trolley moving in the opposite direction collided with a truck and two cars.

Aligarh News: विपरीत दिशा में चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्रक और दो कारों से टकराई

Mon, 06 Jul 2026 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
A tractor-trolley moving in the opposite direction collided with a truck and two cars.
हाईवे पर दो हिस्सों में पलटा पड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली।  - फोटो : samvad
अलीगढ़-दिल्ली हाईवे स्थित गांव भरतरी के पास रविवार को विपरीत दिशा में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली अलीगढ़ की ओर से जा रही दो कारों से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। जाम लगने पर पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रविवार की दोपहर गांव कुलवा निवासी सोनू ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गांव से आ रहा था। भरतरी कट पर विपरीत दिशा में जाने पर अलीगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक से ट्रैक्टर टकरा गया। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर अलीगढ़ की ओर से आ रही दो कारों से टकरा गया। ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंटकर पलट गया। दोनों कारों में सवार लोगों में चीख पुकार मचने लगी। हादसे के बाद जाम लग गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए अलीगढ़ भेज दिया।
विज्ञापन

हादसे में कार सवार राघवेंद्र एवं उनकी पत्नी प्रियंका निवासीगण रामघाट रोड, कृष्ण गोपाल धनीपुर, नितिन अग्रवाल एवं उनकी मां क्षमा अग्रवाल निवासीगण विष्णुपुरी, ट्रक चालक शाहरूख निवासी गांव बरका थाना खैर, ट्रैक्टर चालक सोनू निवासी कुलवा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed