फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A temple found again in sarai miyan Aligarh

अलीगढ़ में फिर मिला मंदिर: सराय मियां में सालों से था बंद, खंडित मिलीं मूर्तियां, 50 साल से नहीं हुई पूजा

Thu, 19 Dec 2024 06:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 19 Dec 2024 06:34 PM IST
सार

थाना देहली गेट क्षेत्र के मोहल्ला सराय मियां की घनी मुस्लिम आबादी में 19 दिसंबर को प्राचीन शिव मंदिर मिला है। मंदिर में खंडित मूर्तियां हैं। मंदिर परिसर में कूड़े के ढेर लगे हैं।

विज्ञापन
A temple found again in sarai miyan Aligarh
मंदिर की सफाई करते हुए लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में थाना देहलीगेट क्षेत्र के अतिसंवेदनशील मोहल्ला सराय मियां की संकरी गली में 19 दिसंबर को एक प्राचीन शिव मंदिर मिला है। मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियां टूटी हुईं हैं। मंदिर परिसर को कूड़ाघर बनाया हुआ था। गेट पर ताला लगा था, जिसे हिंदू नेताओं ने पुलिस की मौजूदगी में तोड़ा और मंदिर की धुलाई की। इस दौरान जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए गए।  मंदिरपुलिस क्षेत्राधिकारी अभय पांडेय ने बताया कि 19 दिसंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिली थी कि मोहल्ला सराय मियां की गली में प्राचीन शिव मंदिर है, जिसे कूड़ाघर बनाया हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो मंदिर परिसर के गेट पर ताला लगा था, लेकिन बराबर में खाली जगह से मंदिर तक पहुंचने का रास्ता था। मंदिर में देखा तो देवी-देवताओं की मूर्तियां मिट्टी में दबी थीं, जिनमें कई टूटी हुई मिली हैं। मंदिर परिसर में चारों ओर कूड़ा था। इस दौरान वहां पहुंचे हिंदू संगठनों के नेताओं ने मंदिर परिसर की धुलाई की और जयकारे लगाए। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां कोरी समाज की घनी आबादी थी, लेकिन धीरे-धीरे लोग यहां से मकान बेचकर चले गए। अब यहां घनी मुस्लिम आबादी है। एक भी  हिंदू परिवार नहीं रहता। पास के मोहल्ले में रहने वाले भजनलाल माहौल ने बताया कि पिछले 50 साल से मंदिर में पूजा अर्चना नहीं हुई है। उधर, गली में रहने वाले मोहम्मद अकील कुरैशी ने बताया कि देखरेख के अभाव में मंदिर की हालत खराब हुई है। मोहल्ले के लोगों ने ही मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए दीवार लगवाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed