फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A sudden fire broke out in a moving car

Aligarh News: चलती कार में अचानक लगी आग, धू-धूकर जली, पत्नी-बच्चों को ऐसे बचाया

Tue, 29 Apr 2025 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 29 Apr 2025 01:08 AM IST
सार

कार से परिवार सगाई में शामिल होकर लौट रहा था। अचानक कार के बोनट से धुंआ उठने के साथ तेज गंध आने लगी। इस पर कार खड़ी कर बोनट खोला तो आग की लपटें उठने लगीं।

विज्ञापन
A sudden fire broke out in a moving car
कार में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

28 अप्रैल की देर शाम ढसन्ना गांव के रजबहा के निकट चलती कार में आग लग गई। इससे कार धू-धूकर जल गई। कार सवार गांव बरकातपुर से सगाई समारोह में शामिल होकर अलीगढ़ शहर लौट रहे थे।

विज्ञापन


गांव बरकातपुर निवास विनोद दीक्षित के बेटे गौरव दीक्षित की 27 अप्रैल को सगाई थी। इसमें शामिल होकर विनोद की बेटी वंदना, दामाद प्रवीण द्विवेदी, बच्चों शिवी व वाशु के साथ क्वार्सी स्थित अपने घर लौट रहे थे। उनकी कार गांव ढसन्ना के निकट रजबहा की पटरी पर पहुंची तभी कार के बोनट से धुंआ उठने के साथ तेज गंध आने लगी।
विज्ञापन


इस पर कार खड़ी कर प्रवीण ने बोनट खोला तो आग की लपटें उठने लगीं। तत्काल उन्होंने पत्नी-बच्चों को कार से बाहर निकालकर दूर किया। साथ ही पास के पेट्रोल पंप पर दौड़कर पहुंचे। वहां से अग्निशमन यंत्र लाकर आग बुझाई। हालांकि कार जल चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed