फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A sports stadium will soon be built in Chandaus

Aligarh News: चंडौस में अब शीघ्र बनेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम

Sat, 23 May 2026 02:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
A sports stadium will soon be built in Chandaus
चंडौस कस्बे में स्टेडिम के लिए खाली पड़ी जगह  की नाप करती नगर पंचायत की टीम। संवाद  - फोटो : samvad
नगर पंचायत क्षेत्र में स्पोर्ट्स स्टेडियम की मांग को अमलीजामा पहनाने के लिए शासन ने स्टेडियम के लिए जगह उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी मांगी है। शासन के निर्देश के बाद नगर पंचायत के जिम्मेदार लोग सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को नगर पंचायत की टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय कन्या इंटर कॉलेज के पीछे 20 बीघा जमीन चिह्नित की है।
विज्ञापन

पिछले कई वर्ष से स्थानीय युवा नगर पंचायत क्षेत्र में खेल मैदान बनवाने की मांग कर रहे थे। अमर उजाला ने इस मांग को कई बार प्रमुखता से प्रकाशित कर युवाओं की आवाज को सांसद व विधायक तथा शासन-प्रशासन तक पहुंचाया था। खबर का ही असर है कि अब शासन से आए निर्देश के बाद शुक्रवार को खेल मैदान के लिए जगह चिह्नित की गई है। चेयरमैन डॉ. डीएस भारती ने भी कई बार खेल मैदान बनवाने के लिए शासन-प्रशासन के लिए पत्राचार किया है।
विज्ञापन

शासन ने नगर पंचायत क्षेत्र में कितने खेल मैदान हैं और जगह की क्या स्थिति है, के बारे में जानकारी मांगी है।शासन के निर्देश पर जमीन की नापजोख की गई और जल्द ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने की तैयारी की जा रही है। नगर पंचायत ने खेल मैदान के लिए चिह्नित की गई जगह के लिए लोगों से 15 दिन के अंदर आपत्ति अथवा अनापत्ति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शासन ने खेल मैदान के लिए जगह के बारे में कुछ जानकारी मांगी हैं। इसके लिए जमीन की नापजोख कराई गई है। जल्द ही स्टेडियम का प्रस्ताव शासन को भेजने की तैयारी की जा रही है। - डॉ. डीएस भारती, चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed