फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A speeding Bolero crashed into a ditch and burst into flames, nine people were rescued safely.

Aligarh News: तेज रफ्तार बोलेरो गड्ढे में घुसने के बाद धू-धू कर जली, नौ लोग सुरक्षित बचाए

Thu, 22 Jan 2026 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 22 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
A speeding Bolero crashed into a ditch and burst into flames, nine people were rescued safely.
अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे पर कस्बे के समीप मंगलवार रात तेज रफ्तार बोलेरो बेकाबू होकर खंभे से टकराते हुए गड्ढे में गिर गई। पास ही मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल बोलेरो में सवार नौ घायलोंं को बाहर निकाला, तभी धमाके के साथ बोलेरों में आग लग गई और वह धू-धूकर जल गई। हादसे के शिकार युवक संभल के गुन्नौर दिल्ली के रहने वाले हैं, जो आपस में रिश्तेदार हैं, ये अलीगढ़ से नुमाइश देखने के बाद वापस गुन्नौर लौट रहे थे।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 12:00 बजे अलीगढ़ की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो हाईवे पर कस्बा जवां के पास एक नर्सिंग होम के पास अचानक बेकाबू होकर एक खंभे से टकराती हुई पास के एक गड्ढे में घुस गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ी पुलिस की गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना थाने पर देने के साथ वाहन चालकों की मदद से घायलों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और नौ घायलों को गाड़ी से बाहर निकाल लिया। पुलिस घायलों को हाईवे की एंबुलेंस और अन्य साधनों से अस्पताल में भेजने में लगी थी, करीब 10 मिनट बाद बोलेरो में धमाके के साथ आग लग गई और धू-धू कर जलने लगी, यदि पुलिस को पहुंचने में जरा सी भी देर होती तो हादसा बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग हुए घायल

पुलिस ने जिन घायलों को बोलेरो से बाहर निकाला है, उसमें शहबाज (25), शान (18), फराज (25), अकरम (24), जैद(23), मुशाहिद (24) निवासी गुन्नौर, मोहसिन (27), सकैब (28) निवासी कबीरनगर दिल्ली और फजील (29) निवासी छर्रा अलीगढ़ को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में फाजिल, मोहसिन, मुसाहिद व सकैब को हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया, जहां से सकैब को हालत नाजुक होने पर दिल्ली रेफर किया गया है।

पशु बचाने में बोलेरो पलटी
बाकी घायलों का सीएचसी पर उपचार किया गया, जहां घायलों का कहना था कि एक पशु को बचाने के प्रयास में बोलेरो बेकाबू होकर पलट गई थी। परिजनों का कहना था कि नुमाइश देखकर वापस लौट रहे युवक चचेरे, तहरे भाई और रिश्तेदार हैं।
पेट्रोल रिसकर कंप्रेशर तक पहुंचने से लगी आग

थाना पुलिस ने बताया कि हादसे के दौरान बोलेरो की टंकी से पेट्रोल का रिसाव होना शुरू हो गया था, जो गाड़ी के कंप्रेशर तक पहुंच गया, जिसके गरम होने के कारण आग भड़क गई।




नुमाइश देखकर लौट रहे लोगों की बोलेरो पलटने के बाद पुलिस ने सभी नौ घायलों को समय से बाहर निकाल लिया था। इसके बाद गाड़ी में आग लगने की घटना हुई। -सर्वम सिंह सीओ सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed