फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A soldier divorced his wife for dowry

Aligarh News: दहेज के लिए सिपाही ने पत्नी को दिया तलाक, घर से निकाला, पति समेत सात पर मुकदमा दर्ज

Thu, 26 Jun 2025 01:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 01:34 PM IST
सार

रिहाना का निकाह 15 जून 2012 को हुआ था। उसें शाैहर सलीम ने अतिरिक्त दहेज के रूप में 10 लाख रुपये मांगे। मांग पूरी न होने पर वह यातनाएं देने लगा। रिहाना ने मायके से दो लाख रुपये लाकर दे दिए। सलीम ने फिर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और बच्चों सहित मायके के पास छोड़ गया। 

विज्ञापन
A soldier divorced his wife for dowry
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दहेज में 10 लाख रुपये नहीं देने पर एक महिला को ससुराल वालों ने पहले प्रताड़ित किया फिर उसके शौहर ने उसे घर से निकाल कर तीन तलाक बोल दिया। मामले में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के फिरदौस नगर निवासी रिहाना ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का पति यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है।

विज्ञापन


सीओ सिविल लाइंस के अनुसार, रिहाना का निकाह 15 जून 2012 को बुलंदशहर के कोतवाली नगर के मोहल्ला बलीपुर निवासी सलीम के साथ हुआ था। आरोप है कि शाैहर सलीम ने अतिरिक्त दहेज के रूप में 10 लाख रुपये मांगे। मांग पूरी न होने पर वह यातनाएं देने लगा। रिहाना ने मायके से दो लाख रुपये लाकर दे दिए। इसके बाद भी उसका उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। सलीम ने फिर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और बच्चों सहित मायके के पास छोड़ गया। इसी दौरान शाैहर ने उसे तीन तलाक बोल दिया। विरोध पर धमकी भी दी।
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता की ओर से शाैहर सलीम, देवर सगीर, कदीर, बहनोई इकबाल, ननद अनीशा, रहीश खान, रहीसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पूरे मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed