{"_id":"6406a756a1dce1622b02b6bc","slug":"a-sense-of-equality-is-being-created-in-the-society-towards-daughters-cdo-aligarh-news-c-2-1-61369-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस: समाज में बेटियों के प्रति पैदा हो रही है समानता की भावना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिवस: समाज में बेटियों के प्रति पैदा हो रही है समानता की भावना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं
Tue, 07 Mar 2023 08:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:24 AM IST
सार
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम से आज देश एवं प्रदेश में बच्चियों के लिंग अनुपात में वृद्धि हुई है। समाज में बेटियों के प्रति समानता की भावना आयी है।
विज्ञापन
महिलाओं को किट व प्रमाण पत्र वितरण करती सीडीओ आकांक्षा राणा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत ‘कन्या रत्न उत्सव’ कार्यक्रम हुआ। जिसमें नवजात 50 बच्चियों को किट एवं प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।
सीडीओ आकांक्षा राना ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम से आज देश एवं प्रदेश में बच्चियों के लिंग अनुपात में वृद्धि हुई है। समाज में बेटियों के प्रति समानता की भावना आयी है। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना, कन्या सुमंगला योजना से अपनी बच्चियों को लाभान्वित करने की योजना के बारे में बताया। शशि सिंह ने नवजात बच्चियों की माताओं से अपील की कि वे उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं।
सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि बच्चियों को समाज में एक सम्मान देना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता थर्ड जेंडर वैशाली पंडित ने कहा कि हमको बेटे- बेटियों के बीच कोई फर्क नही करना चाहिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने कहा कि बेटी हर परिवार के लिए सम्मान की बात है। सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर ने भी अपने विचार रखे।