फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A report of attempted rape and beating of a teenager was filed a month and a half ago.

Aligarh News: किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास और पीटने की घटना की डेढ़ माह बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

Thu, 30 Oct 2025 02:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
A report of attempted rape and beating of a teenager was filed a month and a half ago.
बेटी से दुष्कर्म के प्रयास की घटना की शिकायत करने कोतवाली जा रहे पिता और परिजनों को आरोपियों ने रास्ते में पीटा और उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने करीब डेढ़ माह बाद प्रकरण में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन





घटना 16 सितंबर की है। महिला ने बताया कि उनकी 15वर्षीय बेटी कोचिंग जा रही थी। रास्ते में गांव के ही चार नामजद युवकों ने उसे घेर लिया। उनके साथ दो अज्ञात युवक भी थे। इन लोगों ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर पर वहां पहुंचे कुछ लोगों ने उसे बचाया।
विज्ञापन





शाम को घर आकर किशोरी ने घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। महिला का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दूसरे दिन वे लोग ट्रैक्टर लेकर कोतवाली शिकायत करने जा रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने अपने परिवार के लोगों के साथ उन्हें घेर लिया तथा मारपीट की। महिला का आरोप है कि जान से मारने की नीयत से रस्सी से गला दबाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद बुधवार को घटना की रिपोर्ट दर्ज हुई। मुकदमे में मनोज, राजेश, योगेश, महेश, तेजवीर, हमवीर, आशीष, बृजेश, मालती, सीमा, ऊषा को नामजद किया है व दो आरोपी अज्ञात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed