{"_id":"6939dc6d058ade7bfa04815d","slug":"a-report-has-been-filed-against-three-people-for-firing-on-a-teenager-aligarh-news-c-298-1-gri1001-100262-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: किशोेर पर फायरिंग में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: किशोेर पर फायरिंग में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव जीवनपुर में घर के बाहर अलाव पर ताप रहे युवक पर फायरिंग के मामले में बुधवार को तीन नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सोमवार को प्रशांत उर्फ भोला व उसके साथ दो किशोर घर के बाहर अलाव पर ताप रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो अज्ञात लोग वहां आए और जान से मारने की नियत से गोली चला दी, जिसमें गोली प्रशांत कनपटी के पास से होकर निकल गई। छर्रे लगने से वह घायल हो गया। फायरिंग के बाद बाइक सवार मौके से भाग गए।
घायल हालत में उसे सीएचसी गोंडा से जेएन मेडिकल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बुधवार को चाचा मानवेंद्र सिंह ने तीनों लोगों के खिलाफ आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। थाना पुलिस ने मंगलवार को श्यामू, कांचू और विज्जो निवासी तारपुर के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी चरन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।