अकराबाद को तहसील बनाओ: बाजार किए बंद, जनसभा कर और रैली निकाल की आवाज बुलंद
जनसभा में वक्ताओं ने कहा कि अकराबाद ऐसा स्थान है जहां तहसील बनने से तहसील कोल का भार कम होगा। क्षेत्र के 150 गांवों का विकास होगा।
विस्तार
तहसील बनाने की मांग को लेकर 18 जुलाई को अकराबाद की जनता ने एकजुट होकर कस्बा के बाजारों को बंद रखकर जनसभा की। इसके बाद विजयगढ़, कौड़ियागंज, पिलखना के लोगों के साथ रैली निकाल कर आवाज को बुलंद किया। जिले की छठवीं तहसील बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया।
कस्बा के एक निजी फार्म हाउस में आयोजित जनसभा में वक्ताओं ने कहा कि अकराबाद ऐसा स्थान है जहां तहसील बनने से तहसील कोल का भार कम होगा। क्षेत्र के 150 गांवों का विकास होगा। जिलाधिकारी से अकराबाद को तहसील बनाने का प्रस्ताव मांगा गया था, जिस पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी सहमति जता चुके हैं, जिससे पूर्ण विश्वास है कि शासन द्वारा अकराबाद में ही तहसील की स्थापना कराई जाएगी। इसके बाद कस्बा में रैली निकाली गई, जिसमें सभी उम्र और वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। छोटे बच्चे भी शरीर पर तहसील की मांग को पेंट कराकर शामिल हुए। बाद में तहसील की मांग से संबंधित ज्ञापन नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह को दिया।
जनसभा और रैली में इनकी रही सहभागिता
रैली में मुख्य रूप से रक्षपाल सिंह, राष्ट्रीय इंटर कालेज के प्रबंधक गोपाल कृष्ण उपाध्याय, ठाकुर धर्मवीर सिंह, उद्योगपति विजय यादव, डॉक्टर विवेक उपाध्याय, प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज जादौन, विजयगढ़ चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुश तिवारी, नीरज गोयल, सत्यप्रकाश शर्मा, मोहित रायजादा, अवधेश शर्मा, बिट्टू वार्ष्णेय, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर मनोज सिंह, हाजी शमशाद, अंसार अलवी, बाबू खां पहलवान, अशोक सिंह, विशाल शर्मा, राजशेखर सैंगर, अजय प्रताप सिंह, रुपेश यादव आदि मौजूद रहे।
अकराबाद की आवाज
अकराबाद में तहसील की मांग वर्षों से होती चली आ रही है। इसी को लेकर आज हजारों लोग रैली में शामिल हुए हैं। -ठाकुर नीटू सिंह जिरौली हीरा सिंह
अकराबाद में तहसील की मांग करना अगर अपराध है तो वह इस तरह के अपराध करते रहेंगे। प्रदर्शन जारी रहेंगे। -अवधेश सिंह, लधौआ
ब्लॉक के सभी गांवों के निवासियों ने का बस यही कहना है कि हर हाल में अकराबाद में तहसील बननी चाहिए। -रोहित यादव
रैली की भीड़ से लगता है कि इसकी आवाज शासन तक पहुंचेगी और अकराबाद में ही नई तहसील बनेगी। -एजाज हुसैन