फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A prisoner corona positive in Aligarh Jail

अलीगढ़ जेल में एक बंदी कोरोना संक्रमित

Tue, 13 Apr 2021 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
A prisoner corona positive in Aligarh Jail
कोरोना का बढ़ता प्रसार जेल तक पहुंच गया है। अलीगढ़ जेल में एक बंदी कोरोना संक्रमित पाया गया हैं। उसे छह अप्रैल को जेल में दाखिल किया गया था। 10 अप्रैल को आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित पाया गया। जेल प्रशासन ने इसे दीन दयाल अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं, जेल में इसके साथ बैरक में रहे बंदियों को क्वारंटीन कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

बंदी के संक्रमित मिलने से एक बार फिर से बंदियों को जेल दाखिल करने से पहले 14 दिन के लिए अस्थाई जेल में रखने की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस-प्रशासन स्तर पर भवन तलाश किया जा रहा है। बता दें कि कोतवाली थाना पुुलिस ने चोरी के मुल्जिम बिलाल पुत्र इरशाद निवासी चौड़ी नाली को छह अप्रैल को जेल में दाखिल कराया था। उसी समय बिलाल की आरटीपीसीआर जांच हुई थी। दस अप्रैल को उसकी रिपोर्ट करोना पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed