फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A person worried from debt has committed suicide in hathras

यूपी: कर्ज से परेशान शख्स ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, बागवानी के काम में हुआ था घाटा 

Mon, 29 Apr 2019 01:53 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस) Published by: देव कश्यप Updated Mon, 29 Apr 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
A person worried from debt has committed suicide in hathras
प्रतीकात्मक तस्वीर

ग्राम समामई में रविवार की सुबह कर्ज के बोझ से दबे 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शव को पेड़ से लटका देखकर ग्रामीणों की चीख निकल गई। मौके पर ग्रामीणों का तांता लगा। यूपी 100 की गाड़ी और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी रामशब्द यादव ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


ग्राम समामई निवासी शेर सिंह का 42 वर्षीय पुत्र फतेह पाल सिंह गांव के आसपास बाग पट्टे पर लेकर उनकी रखवाली का काम करता था। बताते हैं कि इस काम में उसे घाटा हो गया। इस कारण फतेह पाल पर करीब तीन लाख रुपये का कर्जा हो गया था। कर्ज को लेकर वह काफी परेशान रहता था। खेतिहर मजदूर होने के कारण फतेह पाल को कर्ज की चिंता सता रही थी। तंग आकर रविवार की सुबह उन्होंने गांव के बाहर गमछे का फंदा बनाकर पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन


उसकी मौत की सूचना पूरे गांव में फैल गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। परिजन एवं पुलिस मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे सीओ ने परिजनों और ग्रामीणों से इस बारे में पूछताछ की और यह जानने की कोशिश की कि आखिर किन परिस्थितियों में फतेह पाल ने यह कदम उठाया। मृतक अपने पीछे पत्नी और छह बच्चों को बिलखते हुए छोड़ गया है। सीओ रामशब्द यादव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed