{"_id":"6a79879adcfdd4075e0765e2","slug":"a-parked-bus-suddenly-caught-fire-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: खड़ी बस में अचानक लगी आग, धूं-धू जलकर हुई राख, हादसे की वजह मानी जा रहा शॉर्ट सर्किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: खड़ी बस में अचानक लगी आग, धूं-धू जलकर हुई राख, हादसे की वजह मानी जा रहा शॉर्ट सर्किट
Mon, 10 Aug 2026 01:41 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:41 PM IST
सार
खाली खड़ी बस में अचानक आग लग गई। बस के अंदर से लपटें निकलने लगी। खाना खाकर लौटे बस ड्राइवर के होश उड़ गए। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक बस जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
बस से उठतीं आग की लपटें
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ शहर के जीटी रोड स्थित कठपुला के पास पंजाबी कॉलोनी में सोमवार को सुबह करीब 11:30 बजे एक खड़ी निजी बस में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि बस का अंदर का पूरा हिस्सा जलकर खाक हो गया। हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।
विज्ञापन
नोएडा से अलीगढ़ रूट पर चलने वाली बस संख्या यूपी 81 एफटी 8958 के चालक फैजान निवासी नई बस्ती ने बताया कि वह सुबह 11 बजे नोएडा से बस लेकर अलीगढ़ पहुंचे थे। सूत मिल पर सवारियां उतारने के बाद वह बस को कठपुला के पास पंजाबी कॉलोनी ले आए, जहां वे अमूमन अपनी गाड़ी खड़ी करते हैं।
विज्ञापन
दो सवारियों को उतारने के बाद उन्होंने गाड़ी पूरी तरह बंद कर दी और घर खाना खाने चले गए। इसी दौरान उन्हें बस में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो गाड़ी से तेज लपटें निकल रही थीं, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। बस के मालिक जट्टारी के रहने वाले विकास पचौरी हैं।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सीएफओ ने बताया कि गनीमत रही कि ड्राइवर ने कुछ समय पहले ही बस का डीजल टैंक फुल कराया था, लेकिन आग डीजल टैंक तक नहीं पहुंच पाई। इसके अलावा बस के टायर भी नए थे और आग उन तक भी नहीं फैल सकी।