{"_id":"643b9a309989ce154e053ca5","slug":"a-pack-of-dogs-attacked-morning-walk-in-amu-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एएमयू में मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, नोंच-नोंच कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एएमयू में मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, नोंच-नोंच कर मार डाला
Sun, 16 Apr 2023 12:18 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:18 PM IST
सार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में रविवार प्रातः मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति को दर्जन भर कुत्तों के झुंड ने हमला कर मार डाला। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है।
विज्ञापन
कुत्तों का व्यक्ति पर हमला
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अलीगढ़ में कुत्तों के हमले से व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। व्यक्ति पर एएमयू में मॉर्निंग वॉक के दौरान कुत्तों के झुंड ने हमला किया और उसे नोंच-नोंच कर मार डाला। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में रविवार प्रातः मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति को दर्जन भर कुत्तों के झुंड ने हमला कर मार डाला। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है। व्यक्ति सुबह एएमयू केम्पस में टहल रहा था, तभी एक के बाद एक कई कुत्ते वहां आ गए। कुत्तों के झुंड ने उस व्यक्ति पर हमला बोल दिया। व्यक्ति ने बचने का बहुत प्रयास किया, पर कुत्तों ने उसे नोंच डाला। मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन
प्रातः काल एएमयू परिसर में व्यक्ति के शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस अधिकारी डॉग स्क्वायड, फील्ड यूनिट, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके से नमूने लिए हैं। म्रतक की पहचान सिविल लाइन के सफदर अली के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि रविवार सुबह एएमयू परिसर में एक व्यक्ति के शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। अधिकारी फॉरेंसिक ,फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंच गए, आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज में पाया गया कि मृतक पर दर्जनभर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था । संभवत: कुत्तों के हमले से ही मौत होना प्रतीत हो रहा है । फिर भी मौत के सही कारणों की जानकारी के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।