फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A Old man died in road accident

ट्रक की टक्कर से वृद्ध की मौत, लगाया जाम

Sat, 16 Nov 2019 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
A Old man died in road accident
द वृद्ध की मौत पर विलाप करते परिवारीजनों को संभालती पुलिस। - फोटो : CITY OFFICE
थाना बन्ना देवी क्षेत्र के सारसौल चौराहे पर एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठे बुजुर्ग की ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा बेटे साइड में गिरने से खरोंच भी नहीं आई। हादसे से गुस्साए लोगों ने शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस की टीम ने जैसे-तैसे मामला संभाला और शव को पोस्टमार्टम भिजवाने के साथ ही जाम खुलवाया। इधर, पुलिस ने ट्रक को चालक सहित कब्जे में ले लिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

लोधा थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुुर निवाना निवासी राजकुमार (62) पुत्र स्व: केशव देव अपने बेटे शिवकुमार के साथ बाइक पर सवार होकर शहर की ओर आ रहे थे। सुबह करीब दस बजे सारसौल चौराहा से वह जीटी रोड के लिए मुडे़ तभी बुलंदशहर की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक संख्या यूपी81सीटी1300 ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठे राजकुमार ट्रक के पहिये के नीचे आ गए। हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक को मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से राजकुमार को उनका बेटा एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे से गुस्साए लोगों ने शव को चौराहा पर रखकर जाम लगा दिया। इधर, सूचना पर परिवार वाले भी आ गए। उन्होंने भी जमकर हंगामा काटा। शिवकुमार का आरोप है चौराहा पर ट्रैफिक का सिपाही खड़ा था। मगर, वह ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के बजाय खड़ा देख रहा था। सूचना पर पहुंचे थाना इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार दुबे फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। परिवारीजनों को समझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है। शिवकुमार की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिद कर बेटे के साथ इनवर्टर बैटरी ठीक कराए आए थे
मृतक के बेटे ने बताया कि घर में लगे इनवर्टर बैटरी खराब होने पर वह उसे ठीक कराने शहर आ रहा था। पिता जबरन उसके साथ चले आए और मौत के आगोश में समा गए। वह पांच बच्चों के पिता थे। मां विमला देवी क रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed