{"_id":"5d30ce648ebc3e6cd11baec1","slug":"a-minor-girl-raped-by-her-relative-aligarh-news-ali208685831","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पल की किशोरी को वृंदावन ले जाकर परिचितों ने किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पल की किशोरी को वृंदावन ले जाकर परिचितों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टप्पल थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में फंसे युवकों की मुश्किलें किशोरी ने अब फिर से बढ़ा दी हैं। अदालत के समक्ष दर्ज बयानों में सामूहिक दुष्कर्म की बात से मुकरी पीड़िता ने गुरुवार को एसएसपी के सामने सामूहिक दुष्कर्म की बात खोल दी। किशोरी ने आरोप लगाया कि थाने की एक महिला पुलिसकर्मी ने डरा धमकाकर उससे जबरन बयान बदलवाए थे और लिखित में सहमति से युवकों के साथ जाने की बयान दर्ज करा दिए। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किशोरी के मुकदमे की जांच कर रहे दरोगा को पूरे मामले की रिपोर्ट सहित पेश होने को कहा है।
पीड़िता ने एसएसपी को बताया कि वह परिवार सहित एक आरोपी के खेत पर काम करती थी। घटना 12 जुलाई की है। शाम के समय साथ में काम करने वाली एक महिला ने बुलाया और खेत मालिक और उसके दोस्तों के साथ वृंदावन जाने की बात कही। उन्होंने जल्दी ही लौटकर आने का वादा किया। उनकेे बहकावे में आकर वहां चली गई। आरोप है कि एक स्थान पर नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी। बेहोश होने पर एक कमरे में ले गए। वहां तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद गांव के बाहर लाकर छोड़ दिया था। एसएसपी के अनुसार दरोगा द्वारा रिपोर्ट पेश करने के बाद उस रिपोर्ट का अध्ययन कर मामले में आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।