{"_id":"6a2b9b89a3936194d0062d5c","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-stationery-shop-and-warehouse-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: माता वैष्णो देवी गया परिवार, पीछे आग उजाड़ा कारोबार, स्टेशनरी की दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: माता वैष्णो देवी गया परिवार, पीछे आग उजाड़ा कारोबार, स्टेशनरी की दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग
Fri, 12 Jun 2026 11:09 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:09 AM IST
सार
अलीगढ़ के हरदुआगंज बाजार में स्टेशनरी की दुकान और गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और धुआं देखकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मी आग बुझाने में लग गए।
विज्ञापन
स्टेशनरी दुकान-गोदाम में लगी भीषण आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरदुआगंज कस्बे के मुख्य बाजार जवाहर चौक स्थित नीरज कुमार गर्ग की दो मंजिला स्टेशनरी की दुकान के पिछले और ऊपर स्थित गोदाम में आग लग गई। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दहशत में पड़ोसी दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली कर दीं। चार दमकल दो घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा सकीं। आग से लाखों रुपये का सामान जलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर सुबोध गर्ग ने बताया कि उनके भतीजे नीरज कुमार गर्ग की अमीचंद अग्रवाल के नाम से स्टेशनरी की दुकान और दो मंजिला गोदाम है। नौ जून की सुबह भतीजा अपने परिवार सहित माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गया है। उन्होंने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे राहगीरों ने दुकान के पिछले हिस्से में आग लगी होने की खबर दी। वह पहुंचे आग की लपटें विकराल रूप ले चुकी थी। तत्काल पुलिस और दमकल को सूचना दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने तत्काल बन्ना देवी और अतरौली आदि जगहों से चार दमकल बुला लीं।
विज्ञापन
चारों दमकल ने तीन-तीन बार पानी लाकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। नगर पंचायत छिड़काव वाले टैंकर के जरिये भी पानी लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। सुबोध गर्ग ने बताया कि नुकसान का सही आकलन तो नीरज गर्ग ही बता पाएंगे, लेकिन लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।