फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A man is died in train accident while crossing railway track.

शादी का सामान लेना गया युवक ट्रेन की चपेट में आया, मौत

Tue, 03 Mar 2020 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
A man is died in train accident while crossing railway track.
महानगर के गांधी पार्क इलाके के नौरंगाबाद छावनी रेलवे पुल के नीचे रविवार रात को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक अपने पड़ोस की मुंहबोली बहन की शादी का सामान लेने बाजार गया था। घटना की सूचना पर पहुंचे परिवार वालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

क्वार्सी की बेगमबाग कॉलोनी निवासी संतोष(39) पुत्र कुंवरपाल सिंह पेशे से मजदूर था। संतोष के पड़ोस में रहने वाली एक लड़की की सोमवार को बारात आनी थी। वह रविवार शाम को शादी से संबंधित सामान लेने अपने दोस्तों के साथ बाजार गया था। परिजनों के मुताबिक दोस्त एक बाइक पर थे, जबकि संतोष पैदल जा रहा था। तभी वह नौरंगाबाद रेलवे पुल को पार करते समय एक सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिवार को सूचना दी। मृतक की पत्नी पुष्पा व दो बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed