फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A letter regarding Kumbh was found in the Aligarh ABVP office

ABVP कार्यालय में मिला धमकी भरा पत्र: लिखा है- 'कुंभ में लगी आग एक ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है'; जांच शुरू

Wed, 22 Jan 2025 05:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 22 Jan 2025 05:58 PM IST
सार

पत्र में प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ का जिक्र है। लिखा है कि कुंभ में लगी आग एक ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है। पत्र में पाकिस्तान, बांग्लादेश और फलस्तीन के लिए जिंदाबाद और भारत विरोधी नारे लिखे हैं।

विज्ञापन
A letter regarding Kumbh was found in the Aligarh ABVP office
पुलिस को तहरीर देते एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय में दो पत्र मिले हैं। जिसमें प्रयागराज में लग रहे महाकुंभ का जिक्र किया गया है। पत्र में लिखा है कि कुंभ में लगी आग एक ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है। साथ ही पत्र में एबीवीपी, आरएसएस और भाजपा के लिए अभद्र टिप्पणी की है। मामले के बारे में गांधी पार्क थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


अचल ताल स्थित एबीवीपी कार्यालय के निवासी शैलेंद्र प्रजापति ने थाना गांधी पार्क में तहरीर देते हुए कहा है कि सुबह 8.30 बजे कार्यालय पर आया तो गेट पर दो पत्र चस्पा थे। पत्र को खोलकर पढ़ा गया तो उसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, आरएसएस और बीजेपी के बारे में अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन


कुंभ में लगी आग एक ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है
पत्र में प्रयागराज में लग रहे महाकुंभ का जिक्र है। लिखा है कि कुंभ में लगी आग एक ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है। पत्र में पाकिस्तान, बांग्लादेश और फलस्तीन के लिए जिंदाबाद और भारत विरोधी बातें लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमयू का भी पत्र में है जिक्र
मिले पत्र में एबीवीपी, आरएसएस और भाजपा को चेतावनी दी गई है कि एएमयू में घुसकर दिखाओ। पत्र में महिला व युवतियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है।

अराजक तत्व के दो पत्र मिले हैं, पत्र में कुंभ के बारे में चेतावनी लिखी है कि कुंभ में जो आग लगी वह तो ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है। पत्र में एबीवीपी,आरएसएस और भाजपा के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया है। पत्रों की सूचना पुलिस को दे दी है।- अंकुर शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, एबीवीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed