फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A glimpse of the rituals seen in the Kalash Yatra

Aligarh News: कलश यात्रा में दिखी संस्कारों की झलक

Tue, 31 Mar 2026 03:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 31 Mar 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of the rituals seen in the Kalash Yatra
 पाटोत्सव पर निकाली गई कलश यात्रा में नृत्य करतीं महिलाएं। - फोटो : samvad
श्री वार्ष्णेय मंदिर के 26वें पाटोत्सव समारोह का सोमवार से कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। इससे शहर भर में धार्मिक छटा बिखरती नजर आई। कलश यात्रा में शामिल पीत वस्त्रधारी महिलाएं व युवतियां भक्ति संगीत की मधुर धुनों पर सिर पर कलश रखकर चल रही थीं।
विज्ञापन



शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। हालांकि शोभायात्रा के दाैरान हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं था। बैंडबाजों की मधुर धुनों व भजनों पर श्रद्धालु झूमते व जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। महावीरगंज स्थित दाऊजी मंदिर से निकली इस कलश यात्रा का शुभारंभ शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, पूर्व महापौर सावित्री वार्ष्णेय एवं मंदिर व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन



यात्रा अब्दुल करीम चौराहा, बड़ा बाजार, फूल चौराहा, हलवाई खाना आदि होते हुए श्री वार्ष्णेय मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजन में पूर्व पार्षद अल्का गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, आशा वार्ष्णेय, रुचि गोटेवाल, दुर्गेश वार्ष्णेय, नीरू, सीमा, नीरजा, पूनम, रचना, बीना, गौरी आर्य, खुशी गुप्ता, प्रिया गुप्ता, शिवानी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed