फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A fire broke out in a pile of wood kept in a brass factory.

Aligarh News: पीतल की फैक्टरी में रखे लकड़ी के ढेर में लगी आग

Wed, 29 Oct 2025 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 29 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a pile of wood kept in a brass factory.
मेटल फैक्टरी में रखे लकड़ी के ढेर में सोमवार की देर रात अचानक आग लग गई। यह हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर समय से काबू पा लिया।
विज्ञापन





दमकल कर्मियों को रात साढ़े 10 बजे ढकपुरा रोड स्थित कुशवाहा नगर में मै. ललिता मेटल्स फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। यहां पीतल व अन्य मेटल के आयटम बनाए जाते हैं। फैक्ट्री में भट्ठी के लिए लकड़ी का प्रयोग होता है। बाहर खुली जगह में लकड़ियों का ढेर रखा था।
विज्ञापन




यहां शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई। इधर, फैक्टरी में आग लगने की सूचना पर दमकल कर्मियों के भी हाथ-पांव फूल गए। पिछले कुछ समय में शहर में आग लगने की तीन बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं, इसलिए दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सदर कोतवाली के निरीक्षक सतेंद्र राघव ने बताया कि आग लगने की सूचना थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी। आग फैक्टरी तक नहीं पहुंच पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed