{"_id":"6a39a1cc68e645fd20054123","slug":"a-father-and-son-who-had-gone-to-quench-their-thirst-with-the-water-flowing-from-a-tube-well-were-electrocuted-and-died-aligarh-news-c-2-1-ali1010-1003655-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नलकूप की नाली में बह रहे पानी से प्यास बुझाने पहुंचे पिता-पुत्र को लगा करंट, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नलकूप की नाली में बह रहे पानी से प्यास बुझाने पहुंचे पिता-पुत्र को लगा करंट, माैत
Tue, 23 Jun 2026 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
पिता-पुत्र की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद
क्वार्सी थाने के गांव बरहैती में नलकूप की नाली में बह रहे ताजे पानी से प्यास बुझाने पहुंचे पिता-पुत्र खेत में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए। इससे माैके पर ही दोनों की माैत हो गई। ये हादसा सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे हुआ।
फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के चिश्तीनगर निवासी नसीम (35) कई सालों से बरहैती गांव में किराये पर मकान लेकर परिवार सहित रह रहे थे। वह ढकेल पर फेरी लगाकर चूड़ियां बेचते थे। रोजाना की तरह सोमवार को भी ढकेल पर चूड़ियां लेकर फेरी लगाने निकले थे। साथ में उनका बेटा मुदस्सिर (08) भी था। दोपहर करीब तीन बजे घर लौटते समय रास्ते में तेज धूप और गर्मी के चलते मुदस्सिर को प्यास लगी।
इस पर पास ही मक्का के खेत के किनारे नलकूप की नाली में बह रहे ताजे पानी से प्यास बुझाने के लिए मुदस्सिर खेत की मेड़ पर पहुंचा। उसने जैसे ही नलकूप की नाली में हाथ डाला, तभी करंट की चपेट में आ गया। इस पर चीखने लगा और झटके के साथ दूर जा गिरा। यह देखकर पिता नसीम बेटे को बचाने के लिए दाैड़े तो खेत में पहुंचते ही उन्हें भी जोरदार करंट लगा। इससे पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
राहगीरों और ग्रामीणों को खबर लगी तो मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। एक ही परिवार के दो सदस्यों की अचानक मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में मातम छाया है। सूचना पर पुलिस कर्मी पहुंच गए। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
- पुलिस घटना की जांच कर रही है कि खेत में करंट कैसे और किन परिस्थितियों में प्रवाहित हो रहा था। अभी इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - सर्वम सिंह, सीओ सिविल लाइंस