फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A drain will be constructed in Dhaurra, and a football court will be built at Tasveer Mahal

Aligarh News: धौर्रा में नाला, तस्वीर महल पर बनेगा फुटबॉल कोर्ट

Fri, 09 Oct 2026 03:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
A drain will be constructed in Dhaurra, and a football court will be built at Tasveer Mahal
नगर निगम। - फोटो : Archive
शहर में विकास कार्यों पर नगर निगम तीन 3.34 करोड़ रुपये खर्च करेगा। सबसे अधिक 2.18 करोड़ रुपये धौर्रा क्षेत्र में जल निकासी के लिए आरसीसी नाला बनाने पर खर्च होंगे। नगर निगम की ओर से तस्वीर महल स्थित जेल पुल के पास फुटबॉल कोर्ट का निर्माण होगा।
विज्ञापन


इसकी अनुमानित लागत 32.98 लाख रुपये रखी गई है। वहीं लाल डिग्गी स्थित जवाहर पार्क के पास एपीजे अब्दुल कलाम चौक के सुंदरीकरण पर 82.07 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा वार्ड संख्या 70 और 75 में मेडिकल कॉलेज के पीछे धौर्रा की पुलिया से एसआईजी अस्पताल के पास तक आरसीसी नाला बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इस कार्य पर करीब 2.18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नाला बनने से क्षेत्र में जल निकासी बेहतर होने की उम्मीद है। नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश मीणा ने बताया कि इन विकास कार्यों के लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जल्द ही कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed