Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A day before his birthday, a boy died after drowning in a pond

खुशियां मातम में तब्दील: केक का दे दिया था ऑर्डर, खरीद लिए थे गुब्बारे, पोखर में डूबने से बालक की मौत

Thu, 27 Feb 2025 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2025 01:36 AM IST
सार

आज 27 फरवरी को वायुस का दूसरा जन्मदिन था। इस बार धूमधाम से जन्मदिन मनाने की तैयारी में जुटे थे। केक का ऑर्डर दे दिया था। घर सजाने के लिए गुब्बारे भी खरीद लिए थे। लेकिन खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन
A day before his birthday, a boy died after drowning in a pond
अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

कोतवाली अतरौली के गांव खिटोली में पोखर में डूबने से जन्मदिन से एक दिन पहले मासूम की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


गांव खिटोली निवासी किशनपाल सिंह मजदूरी करते हैं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे उनका बेटा वायुस (2) अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव में सर्च अभियान चलाया। करीब दोपहर दो बजे गांव की पोखर में बच्चे के डूबने का अंदेशा जताया। गांव के सेवक राम और सुनील ने पोखर में घुसकर देखा तो बच्चा पोखर में उतराता हुआ मिला। परिजन उसे आनन-फानन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


केक का दे दिया था ऑर्डर, खरीद लिए थे गुब्बारे 
परिजनों ने बताया कि 27 फरवरी को वायुस का दूसरा जन्मदिन था। इस बार धूमधाम से जन्मदिन मनाने की तैयारी में जुटे थे। केक का ऑर्डर दे दिया था। घर सजाने के लिए गुब्बारे भी खरीद लिए थे। लेकिन खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकलौता बेटा था वायुस 
किशनपाल ने बताया कि बड़ी बेटी चित्रा के बाद वायुस का जन्म हुआ था। इकलौता बेटा होने से गत वर्ष उसका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था। इस बार भी जन्मदिन की खुशियों में शामिल होने के लिए रिश्तेदारों को बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed