{"_id":"6847444b3a4b1057700aea26","slug":"a-couple-going-to-buy-things-for-a-baby-shower-died-in-an-accident-aligarh-news-c-108-1-atl1001-102689-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गोद भराई के लिए सामान लेने जा रहे दंपती की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गोद भराई के लिए सामान लेने जा रहे दंपती की हादसे में मौत
Tue, 10 Jun 2025 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे गोधा रोड पर गांव खेड़ा के पास टैंकर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौत हो गई। दोनों मंगलवार को बेटे के लिए रिश्ता तय करने और गोद भराई की रस्म पूरी करने के लिए सामान खरीदने अतरौली के बाजार आ रहे थे। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
गोधा थाना क्षेत्र के गांव छलेसर निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य योगेश कुमार अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी के साथ बाइक से अतरौली के बाजार में सामान खरीदने के लिए आ रहे थे। विजयलक्ष्मी गांव सिखरना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। दोपहर बाद करीब तीन बजे अतरौली की ओर से आ रहे दूध से भरे टैंकर ने गांव खेड़ा के पास सामने से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे पति-पत्नी सड़क पर गिरकर बुरी तरह से लहूलुहान हो गए।
हादसा होते ही आसपास के लोग दौड़कर पास पहुंचे। वह दोनों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश करने लगे लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे की खबर पाकर परिजन सहित गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
आज बेटे के लिए रिश्ता पक्का करने जाना था आलमपुर
पूर्व बीडीसी योगेश कुमार के दो बेटे सीटू और सिंपू हैं। सीटू की शादी हो चुकी है। सिंपू की शादी के लिए उन्होंने गांव आलमपुर में रिश्ता तय करने और लड़की पसंद आने पर गोदभराई की रस्म पूरी करने के लिए जाने वाले थे। कुछ रिश्तेदार भी घर पर आ गए थे। इसी के लिए वह अपनी पत्नी के साथ अतरौली के बाजार से कपड़े सहित अन्य सामान की खरीदारी करने के लिए बाइक से जा रहे थे। रास्ते में हुए इस हादसे में परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। दंपती की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।