{"_id":"5d223e878ebc3e6c987483e5","slug":"a-child-labourer-died-in-factory-aligarh-news-ali2077635196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट में सरिया घुसने से मजदूर की मौत, फैक्टरी संचालक पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट में सरिया घुसने से मजदूर की मौत, फैक्टरी संचालक पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
राहुल का फाइल फोटो ।
- फोटो : CITY OFFICE
महानगर के सासनी गेट थाना क्षेत्र के पला साहिबाबाद इलाके की एक हार्डवेयर फैक्टरी में काम करने वाले एक नाबालिग मजदूर की पेट में सरिया घुसने से मौत हो गई। किशोर के पेट में सरिया फैक्टरी में काम करने के दौरान घुसी थी। तीन दिन से उसका मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा था। रविवार तड़के किशोर ने दम तोड़ दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने फैक्टरी संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राहुल (16) पुत्र बनी सिंह निवासी पला साहिबाबाद, सासनी गेट क्षेत्र की एक लोहे के हैंडल बनाने की फैक्टरी में काम करता था। परिजनों के मुताबिक तीन जुलाई को काम करते समय उसके पेट में सरिया घुस गई। इस बात की सूचना मिलने पर परिजन दौड़कर पहुंचे और बेटे को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जबकि घटना के बाद फै क्टरी संचालक फरार हो गया। सासनी गेट इंस्पेक्टर के मुताबिक परिजनों की तहरीर के आधार पर फैक्टरी संचालक अनिल कुमार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों से सुपुर्द किया। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
गरीबी ने छुड़वाई पढ़ाई, घर चलाने को बना मजदूर
राहुल के परिवार की माली हालत ने उसे किशोर अवस्था में ही मजदूरी की भट्टी में खुद को झोकने को मजबूर कर दिया था। परिवार में तीन बहनों और दो भाईयों के बीच राहुल तीसरे नंबर का था। दो बहनों की पिता ने शादी कर दी है। पिता बनी सिंह के अनुसार वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। मगर, बच्चों के बड़े होने पर उनकी शादी और पढ़ाई के खर्च को पूरा नहीं कर पाने के कारण राहुल को दो साल पहले फैक्टरी में काम पर लगा दिया था। राहुल ने पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। पिता के अनुसार वह छह हजार रुपये माह कमाता था। इससे परिवार को जीवन यापन करने में बहुत सहारा मिलता था। बेटे की मौत से उसकी मां और बहन बदहवाश हालत में हैं।