फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A child burnt by electric current died during treatment

Aligarh News: नहीं रहा बहन का भाई, अब किसे बांधेगी राखी, करंट से झुलसे बच्चे की मौत, परिवार में छाया मातम

Sun, 22 Jun 2025 05:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 22 Jun 2025 05:10 PM IST
सार

पांच साल का मासूम किशन छत पर खेलने चला गया। छत के उपर ये होकर जा रही हाईटेंशन लाइन के करंट से बच्चा बुरी तरह झुलस गया। बच्चे को अलीगढ़, वहां से दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल, फिर राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन
A child burnt by electric current died during treatment
बच्चा किशन कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मकान की छत के ऊपर से होकर गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन ने एक और की जान ले ली। करंट से झुलसे बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में मातम छा गया। 

विज्ञापन


अलीगढ़ के थाना गंगीरी अंतर्गत गांव चितकुरा निवासी पांच वर्षीय बच्चा किशन कुमार पुत्र राजकुमार 17 जून को छत पर खेलने चला गया था। तभी छत के उपर ये होकर जा रही हाईटेंशन लाइन के करंट से बच्चा बुरी तरह झुलस गया था। परिजन बच्चे को अलीगढ़ ले गए, जहां से दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

छत से गुजरती हाईटेंशन लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद परिजन बच्चे को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए। वहां पर उपचार के दौरान 22 जून की सुबह सात बजे बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चा किशन दो भाई बहन में सबसे बड़ा था। उसकी मौत के आद अब केवल तीन साल की बहन उसकी याद में आंसू बहा रही है। परिवार में किशन अकेला बेटा था। बच्चे की मौत से मां शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे की मौत से परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed