फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A case of murder should be registered against those who blacklisted oxygen

ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा

Tue, 11 May 2021 01:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
A case of murder should be registered against those who blacklisted oxygen
जिले में ऑक्सीजन की बड़ी किल्लत है। प्रशासन की तमाम बैठकें, कई इंतजाम करने के दावे, सांसद और विधायकों की भागदौड़ जनता के किसी काम नहीं आ रही हैं। ऑक्सीजन की कालाबाजारी जारी है, जिससे सत्तापक्ष और विपक्ष आगबबूला है। आलम यह है कि पंद्रह दिन बाद भी किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब नेताओं ने ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ हत्या और देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने कहा कि अलीगढ़ ने इतना बुरा दौर पहले कभी नहीं देखा। लोग मर रहे है और सरकार के संरक्षण में दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और ऑक्सीजन की खुलेआम कालाबाजारी हो रही है। ऐसे संकट में सत्तारूढ़ पार्टी के लोग कमाई का जरिया ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन

इसलिए बसपा की अलीगढ़ यूनिट की टीम हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट से निवेदन करती है कि तत्काल स्वत: संज्ञान लेकर न्यायिक जांच कर दोषियों को देशद्रोह की धारा लगाकर सजा दिलाए, जिससे आक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों को सबक मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी ने कहा कि ऑक्सीजन का दुरुपयोग करने, कालाबाजारी करने वाले लोगों पर तत्काल हत्या का मुकदमा दर्ज हो। किसी को जान से मारना और किसी को सांस के लिए ऑक्सीजन नहीं देना दोनों हत्या करने जैसे अपराध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed