{"_id":"5d9ba1c88ebc3e93a3343e4b","slug":"a-boy-died-due-to-current-aligarh-news-ali2156166144","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीप फ्रिजर खोलते वक्त किशोर को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीप फ्रिजर खोलते वक्त किशोर को लगा करंट, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के सासनी गेट थाना क्षेत्र की सराय बली के एक किशोर की सोमवार सुबह डीप फ्रिजर खोलते समय करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। किशोर दसवीं का छात्र था। वह घर पर ही स्थित अपने पिता के डेयरी उद्योग में हाथ बंटाता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मगर, परिवार द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर पंचनामा भरकर शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया।
सराय बली, सासनी गेट निवासी भगवान दास यादव की घर में ही डेयरी है। सोमवार को उनका 17 वर्षीय बेटा सचिन यादव डेयरी पर बैठा। एक ग्राहक को दूध देने के लिए डीप फ्रिजर खोलते समय उसे करंट लग गया। करंट लगने से किशोर की चीख निकल गई। यह सुन परिवार के सदस्य दौड़कर आए और किशोर को तत्काल जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे।
यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव लेकर परिवार वाले घर पहुंचे ही थे कि सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मगर, परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। भगवान दास के अनुसार बेटा चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार परिवारीजनों की इच्छा पर शव को पंचनामा भरकर उनके सुपुर्द किया गया। किशोर की मौत डीप फ्रिजर से करंट लगने से हुई थी।