{"_id":"8822","slug":"Aligarh-8822-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारबाइन सहित सांसद का गनर हुआ गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारबाइन सहित सांसद का गनर हुआ गायब
Aligarh
Updated Sun, 26 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। बसपा सांसद राजकुमारी चौहान का गनर एक सप्ताह से कारबाइन और कारतूस आदि लेकर ड्यूटी से गायब हो गया। शनिवार को सिपाही की मां कारबाइन और कारतूस आदि लेकर फर्रुखाबाद से यहां पहुंच गई। एसएसपी के सामने पेश होकर बताया कि बेटा बीमार है। फिलहाल मां द्वारा लाई गई कारबाइन और कारतूस जमा कर लिए गए हैं।
मूल रूप से फर्रुखाबाद निवासी सिपाही संतोष कुमार पुलिस लाइन में तैनात है। उसकी ड्यूटी बसपा सांसद राजकुमारी चौहान की सुरक्षा में लगी हुई है। वह कारबाइन, 70 कारतूस और मैगजीन सहित ड्यूटी दे रहा था। 20 अगस्त को वह अचानक ड्यूटी से गायब हो गया। जब इसकी शिकायत सांसद स्तर से पुलिस लाइन के आरआई से की गई तो उसे काफी फोन मिलाए गए। आरआई शबीह हैदर के अनुसार लगातार फोन मिलाने पर भी उससे संपर्क नहीं हुआ तो उसके खिलाफ शुक्रवार को खुद आरआई की तरफ से धारा 409 के तहत मुकदमा दर्ज करा लिया गया। यही नहीं, आरआई की रिपोर्ट पर उसे सस्पेंड कर दिया गया। इस कार्रवाई की खबर पर मैनपुरी में पुलिस में बतौर उर्दू अनुवादक तैनात उसकी मां शनिवार को कारबाइन आदि लेकर यहां पहुंच गई और एसएसपी के सामने पेश होकर बताया कि बेटा बीमार है, इसलिए घर पहुंच गया था। उसका कहना था कि वह असलाह जमा करने पुलिस लाइन गया था, मगर ड्यूटी से गायब होने के चलते उसका असलाह जमा नहीं किया गया। फिलहाल एसएसपी ने महिला की दलील सुनने के बाद असलाह पुलिस लाइन के सरकारी मालखाने में जमा करा दिया है। आरआई के अनुसार आगे का निर्णय अब अधिकारियों के स्तर से लिया जाएगा।