{"_id":"8283","slug":"Aligarh-8283-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला महिला कारागार में कैदियों के पास पहुंची मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला महिला कारागार में कैदियों के पास पहुंची मेयर
Aligarh
Updated Sun, 22 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलीगढ़। हरियाली तीज के रंग में पूरा शहर रंग गया है। चारो तरफ कार्यक्रमों की धूम है। शनिवार को जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल (जेसीआई) के तत्वावधान में विशाल पैलेस में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि तीज के उल्लास के साथ ही सदस्यों ने मंच से बेटी बचाओं का हेल्दी संदेश दिया। आखिर बेटियां ही नहीं रहेंगी तो कैसे मनेगा तीज। कार्यक्रम का शुभारंभ सत्यम व हिमानी के गणेश वंदना से हुआ। उसके बाद लाफ्टर शो, नृत्य, पपेट शो, लाफ्टर योगा और महारास लीला का आयोजन किया गया। अलका व रितिका ने अपने लघु नाटिका के माध्यम से बेटी बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन दृष्टि, अनुपमा व छवि द्वारा किया गया। इस अवसर पर उषा अग्रवाल, शशि अंजना, अल्पा, नीलम, सीमा गर्ग,रितिक, उदित, अर्पूवा, सपना आदि थीं।