{"_id":"7846","slug":"Aligarh-7846-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह धमकी, दुपहर में मैनेज तंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह धमकी, दुपहर में मैनेज तंत्र
Aligarh
Updated Tue, 19 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। इस पूरे एपीसोड में एक ऐसे सफेदपोश प्रापर्टी डीलर की भूमिका अहम रही, जो हमेशा सत्ता से जुड़े रहते हैं। साथ में अधिकारियों के साथ बैठना उनका शगल है। तड़के यह प्रापर्टी डीलर पहले नर्सिंग होम पहुंचे और खुद को पूर्व एमएलए बताते हुए स्तुति के मायके वालों को कार्रवाई न करने के लिए धमकाया। इसके बाद दुपहर में बोर्ड के एक डाक्टर को उसी प्रापर्टी डीलर की गाड़ी पोस्टमार्टम केंद्र तक लेकर पहुंची। इस दौरान पोस्टमार्टम प्रक्रिया और रिपोर्ट को लेकर काफी गोपनीयता भी बरती गई। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी लोगों की जुबां पर हैं। यह आरोप खुद स्तुति के भाई संचित और पिता ने क्वारसी एसओ के सामने लगाए। उनका कहना था कि सुबह खुद को पूर्व एमएलए बताने वाले व्यक्ति ने नर्सिंग होम के बाहर हम लोगों को धमकाया। उस दौरान कुछ सशस्त्र अंगरक्षक भी उस व्यक्ति के साथ थे और उसने कहा कि अभी यहां भीड़ खड़ी कर दूंगा। आप लोग बचकर नहीं जा पाओगे। इसके बाद प्रापर्टी डीलर उनके पीछे क्वारसी थाने तक पहुंचा। मगर तभी परिवार द्वारा आरोप लगाए जाने और मीडिया का जमावड़ा होने पर प्रापर्टी डीलर वहां से गायब हो गया। इस पर एसओ ने परिवार से कहा कि अगर वे चाहें तो दहेज हत्या की तहरीर में धमकी का आरोप जोड़ सकते हैं। आमतौर पर डाक्टर की मेज पर पड़ी रहने वाली रिपोर्ट को बेहद गोपनीयता से डाक्टर अपने साथ ही ले गए। इसे लेकर स्तुति के भाई संचित ने कहा है कि वे पुलिस से न्याय न मिलने पर अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे और अपनी बहन के न्याय की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन