{"_id":"7423","slug":"Aligarh-7423-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने भरी हुंकार, क्रय केंद्र छोड़ भागे कर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने भरी हुंकार, क्रय केंद्र छोड़ भागे कर्मी
Aligarh
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अतरौली। क्रय केंद्रों पर बारदाना न होने से पांच दिन से बंद पड़ी गेहूं की खरीद को लेकर मंगलवार केा किसान अपना अपना आपा खो बैठे। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में गुुस्साए किसानों ने क्रय केंद्र को घेर लिया। इस पर केंद्र पर कार्यरत कर्मचारी वहां से भाग गए। करीब दो घंटे तक चले इस घटना क्रम के बाद एसडीएम के आश्वासन पर किसान माने। अतरौली में आरएफसी, यूपी स्टेट एग्रो, कल्याण निगम, पीसीएफ क्रय केन्द्रों पर गेहूं की खरीद की जा रही है। इसके साथ ही पीसीएफ द्वारा साधन सहकारी समिति और क्षेत्रीय सहकारी समितियों पर खरीद कराई जा रही है। सभी क्रय केन्द्रों पर पांच दिन से बारदाना न होने से गेहूं की खरीद बंद पड़ी हुई है। किसान करीब 10 दिन से क्रय केंद्रों पर गेहूं की तुलाई का इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी। भाकियू के साथ किसानों ने क्रय केंद्र का घेराव करते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जानकारी मिलने पर एसडीएम डा. बसंत अग्रवाल ने फोन पर भाकियू अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह से वार्ता की और आश्वासन दिया कि वारदाना के लिए वह प्रयासरत हैं। समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन