{"_id":"7343","slug":"Aligarh-7343-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा जी की बहानेबाजी पर बिफरे एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा जी की बहानेबाजी पर बिफरे एसएसपी
Aligarh
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। दो दिन का अवकाश बिता कर लौटे एसएसपी पीयूष मोर्डिया ने मंगलवार सुबह महानगर में अतिक्रमण का हाल जानने के लिए जीटी रोड का दौरा किया। इस दौरान नौरंगाबाद में पुलिस चौकी के सामने अतिक्रमण देख जब उन्होंने चौकी इंचार्ज से पूछा तो चौकी इंचार्ज ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि वह उनके क्षेत्र में नहीं है। यह सुन एसएसपी का मूड ऑफ हो गया। उन्होंने तत्काल चौकी इंचार्ज को जमकर फटकारा और एसओ को बुलवाकर तत्काल अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। इसके बाद वहां से अतिक्रमण हटवाया गया। हुआ यूं कि एसएसपी सुबह जीटी रोड पर भ्रमण करते हुए नौरंगाबाद तक पहुंच गए। वहां चौकी के सामने रुककर देखा तो सड़क पर दोनों ओर दुकानों का सामान काफी बाहर तक रखा था। पहले तो उन्होंने दुकानदारों को समझाया। इसी बीच चौकी इंचार्ज वहां आ गए। कप्तान ने पूछ लिया कि यह क्यों नहीं हटवाया। इस पर चौकी इंचार्ज ने कहा कि सामने वाली पटरी दूसरे थाने में है। इस पर एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को जमकर फटकारा। साथ ही कहा कि किसी को कहीं भी अतिक्रमण हटवाने में कोई दिक्कत नहीं है। इस पर उन्होंने एसओ, सीओ द्वितीय व सीओ ट्रैफिक आदि को बुलवा लिया। बाद में वहां अधिकारियों ने लोगों को समझाकर तत्काल अतिक्रमण हटवाया और चेतावनी भी दी कि जो लोग आज नहीं हटा रहे हैं। वे हटा लें, नहीं तो कल से मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन