फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पुलिस ने वाहन जांचे, अफसरों ने पुलिसकर्मी

पुलिस ने वाहन जांचे, अफसरों ने पुलिसकर्मी

Sat, 25 Oct 2014 05:30 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Sat, 25 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। दीपावली पर अपराधियों व संदिग्धों पर शिकंजा कसने के इरादे से बृहस्पतिवार को प्रदेश भर में डीजीपी के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान के क्रम में महानगर में भी सख्त वाहन चेकिंग कराई। इस दौरान खुद डीआईजी मोहित अग्रवाल व एसएसपी जे रविंद्र गौड़ ने भ्रमण कर पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग का जायजा लिया और बेहतर काम करने वाले सिपाहियों को मौके पर ही नगद इनाम देकर सम्मानित किया। इस दौरान देहली गेट पुलिस ने नादा पुल से चोरी के एक्टिवा व तमंचा सहित दो बदमाश भी दबोचे।
विज्ञापन

शहर भर में इस चेकिंग अभियान के दौरान दोपहर में प्रत्येक चौराहे व मुख्य स्थानों पर थाना प्रभारियों के नेतृत्व में टीमें लगाई गईं। इस दौरान डीआईजी व एसएसपी ने सिविल लाइंस के लाल डिग्गी पर चेकिंग कर रहे सिपाही जितेंद्र यादव व अमर सिंह को बेहतर काम पर 1 हजार रुपया इनाम दिया। इसी तरह क्वारसी के किशनपुर पर सिपाही जयेंद्र कुमार को भी एक हजार का इनाम दिया गया। बन्नादेवी के कबरकुत्ता पर बेहतर चेकिंग के लिए सिपाही सुरेश गौतम को सम्मानित किया गया। देहली गेट के नादा पुल पर बदमाश पकड़ने वाले सिपाही औशान सिंह, प्रताप सिंह व महेश यादव को एक-एक हजार रुपया दिया गया। इन सिपाहियों को एसपी सिटी ने भी 500-500 रुपये दिए। इसके अलावा गांधीपार्क के सिपाही हरिओम व संदीप राघव को 500-500 रुपये बेहतर टर्न आउट पर दिए गए। देहात में एसओ हरदुआगंज पहलवान सिंह व इंस्पेक्टर बरला नौहवाहर सिंह को भी बेहतर काम पर एसपीआरए ने 1000-1000 रुपये से सम्मानित किया। अधिकारियों ने शहर भर का जायजा लेकर पुलिस की कार्यशैली देखी और खुद भी वाहन चेक किए।
विज्ञापन

---
ये दबोचे बदमाश
नादा पुल पर चिंटू उर्फ आमिर व शबाब निवासीगण जंगलगढ़ी सराय मियां को चेकिंग के दौरान एक एक्टिवा स्कूटर व तमंचे के साथ दबोचा। पूछताछ में उन्होंने स्वीकारा कि स्कूटर चोरी का है। पुलिस अब स्कूटर मालिक तक पहुंचने को प्रयासरत है। एसओ देहली गेट के अनुसार दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शराब सहित भी दबोचा
देहली गेट पुलिस ने 22 बोतल हरियाणा की शराब के साथ संजय गांधी कॉलोनी धनेष्ठ कुमार सिंह को दबोचा है। वह इस शराब को तस्करी कर बेचने के लिए लेकर जा रहा था। एसओ के अनुसार पकड़े गए आरोपी को भी जेल भजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed