{"_id":"6-22151","slug":"Aligarh-22151-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचल सरोवर पर जलाएंगे एक दीपक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचल सरोवर पर जलाएंगे एक दीपक
Aligarh
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। अचल सरोवर का सौंदर्यीकरण, साफ सुथरा रखने और इस धार्मिक धरोहर को सहेजने के अभियान को और आग बढ़ाते हुए अमर उजाला ने छोटी दीपावली पर अचल सरोवर पर एक दीपक दान करने का आह्वान किया है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में शहरवासियों को शामिल होने का अनुरोध किया जा रहा है। जिससे शहर की इस धार्मिक धरोहर को बेहतर ढंग से संभाला जा सके। छोटी दिवाली बुधवार पर शाम छह बजे सरोवर में ही मिट्टी से बने सरोवर में जला कर प्रवाहित करे जाएंगे जिससे सरोवर की धार्मिक महत्ता को बढ़ावा मिल सकेगा। अचल सरोवर की गुमटी पर बच्चों को पढ़ाने की शुरुआत करने वाली कृष्णा गुप्ता ने बताया कि सरोवर के आसपास रहने वाले बच्चों को दीपावली के मौके पर मोमबत्ती और स्कूली किताबें बांटी जाएंगी। जिससे बच्चों को पढ़ने पढ़ाने की रुचि बढ़ाई जा सके। गौर हो कि अमर उजाला के इस अभियान में शहर के अधिकांश संगठन जुड़ चुके हैं। शहर के दूसरे संगठन भी इस अभियान को हाथों हाथ लेकर इसे सुंदर बनाने में पूरा ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन