{"_id":"6-22144","slug":"Aligarh-22144-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएस नार्थ में शेरवानी पोशी, महासंग्राम में कूदे छात्र नेता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएस नार्थ में शेरवानी पोशी, महासंग्राम में कूदे छात्र नेता
Aligarh
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। सर सैयद डे एवं दीक्षांत समारोह के बाद एएमयू कैंपस छात्र संघ चुनाव के रंग में रंगने लगा है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सेक्रेटरी, कैबिनेट मेंबर एवं कोर्ट सदस्य के लिए छात्रों ने मतदाताओं से संपर्क शुरू कर दिया है। शेरवानी पोशी का दौर भी हाल में शुरू हो गया है। लंबे इंतजार के बाद एएमयू छात्र संघ का चुनाव 29 अक्तूबर को होने जा रहा है। कल यानी 20 अक्तूबर नामांकन की तिथि है। विभिन्न पदों के लिए अभी तक दो दर्जन से अधिक फार्म बिके हैं। 22 अक्तूबर को नामांकन वापसी एवं 24 को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। 27 अक्तूबर को फाइनल स्पीच है और उसके बाद चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। शनिवार को एसएस नार्थ में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने जा रहे सैयद मसूद उल हसन की शेरवानी पोशी हुई। इस मौके पर दर्जनों सीनियर व जूनियर छात्र मौजूद थे। शेरवानी पोशी के बाद सैयद मसूद उल हसन ने कहा कि उन्हें मौका मिला तो वे एएमयू को नई बुलंदियों पर पहुंचाने का प्रयास करेंगे। एडमिशन की गड़बड़ियां को दूर करना उनकी प्राथमिकता सूची में है। एडमिशन के समय छात्रों से ड्राफ्ट जमा कराकर उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। ऐसे तमाम समस्याओं को दूर कराएंगे। इधर चुनाव महासंग्राम में कूदने की तैयारी कर रहे छात्र नेता हाल में छात्रों से संपर्क कर रहे हैं। इधर एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री नफीस अहमद के पहुंचने के बाद कैंपस में चुनावी सरगर्मी और बढ़ गई है। प्रदेश सचिव सलमान शाहिद ने बताया कि नफीस एक निजी समारोह में शामिल होने के बाद एएमयू छात्रों से वार्ता करेंगे। एएमयू के छात्र उनके संपर्क में है।
---
नामांकन कल, अभी तक मतदाता सूची तैयार नहीं
अलीगढ़। एएमयू छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन सोमवार होने जा रहा है। लेकिन अभी तक मतदाता सूची तैयार नहीं है। इससे यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि चुनाव में आखिर कितने मतदाता होंगे। इसकी वजह से बैलेट पेपर का कार्य भी रुका हुआ है। सूत्रों पर भरोसा करें तो कुछ फैकल्टी की देरी की वजह से परेशानी हो रही है। इस संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. नईम अहमद का कहना है कि रविवार तक सभी फैकल्टी से मतदाता सूची आ जाएगी, उसके बाद बैलेट पेपर के कार्य को अंतिम रूप दिया जाएगा।