{"_id":"6-22104","slug":"Aligarh-22104-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लूट की कोशिश, महिला को चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लूट की कोशिश, महिला को चाकू मारा
Aligarh
Updated Sat, 18 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। शुक्रवार देर शाम कटरा इलाके में एक टैंट कारोबारी के घर लूट के इरादे से घुसा बदमाश कारोबारी की पत्नी को चाकू मारकर भाग गया। हालांकि महिला के चोट ज्यादा गहरी नहीं लगी, मगर हमले की दहशत में महिला बेहोश हो गई। बाजार से लौटी बेटी ने मां को बेहोश देख शोर मचाया। तब पब्लिक एकत्रित हुई और बाद में पुलिस भी पहुंची।
देहली गेट के कटरा कनवरीगंज निवासी कमल वार्ष्णेय का देहली गेट चौराहे पर टैंट का व्यापार है। घर में पत्नी निर्मला के अलावा तीन बेटियां, छोटे भाई की पत्नी, बच्चे व पिता सत्यप्रकाश रहते हैं। शुक्रवार रिश्तेदारी में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कमल के छोटे भाई परिवार सहित बहजोई गए थे। आंखों से कमजोर बुजुर्ग पिता दरवाजे पर बैठे थे, जबकि दो बेटियां कोचिंग गई थीं और बड़ी बेटी निधि बाजार दवा लेने गई थी। वाकया करीब आठ बजे के आसपास का है, तभी एक युवक झीने से घर में चढ़ गया। ऊपर घर की तलाशी लेते हुए वह सेफ तक पहुंच गया। इस दौरान घर में अकेली निर्मला रसोई में व्यस्त थी। मगर सेफ के खुलने की आवाज पर निर्मला का ध्यान कमरे में गया तो वह हाथ में लकड़ी का पटला लेकर दौड़ीं और बदमाश के ऊपर फेंककर मारा। इसी बीच बदमाश ने महिला के पेट पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद वह चाभियां लेकर ऊपर से ही पड़ोसी के घर की छत के रास्ते निकल गया। इधर, चाकू के वार की दहशत में महिला बेहोश हो गई। जब निधि लौटी तो उसने मां को बेहोश देख शोर मचाया। पड़ोसियों के साथ-साथ खबर पर पति भी पहुंच गए। मामला पुलिस तक पहुंचा। इसी बीच होश में आई महिला ने पूरा वाकया बताया। देर रात समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हुआ था कि क्या बदमाश वास्तव में कुछ लूट ले गया है या नहीं।एसओ के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आशंका है कि बदमाश मोहल्ले का या आसपास की बस्ती का रहा होगा।