फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ दुनिया में बफैलो मीट का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर

अलीगढ़ दुनिया में बफैलो मीट का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर

Tue, 16 Sep 2014 05:30 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Tue, 16 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ पूरी दुनिया में भारत बफैलो (भैंस और भैंसा) मीट एक्सपोर्ट करने वाला सबसे बड़ा देश बन चुका है। देश भर में भी सबसे ज्यादा बफैलो मीट अलीगढ़ से एक्सपोर्ट हो रहा है। इसीलिए अब अलीगढ़ पूरी दुनिया में बफैलो मीट एक्सपोर्ट करने वाला सबसे बड़ा शहर है। जिसका सालाना टर्नओवर 14 हजार करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच रहा है, जो इस कारोबार में पूरे देश के 26 हजार 457 करोड़ रुपये का आधे से अधिक हिस्सा है। अलीगढ़ में तीन नई एक्सपोर्ट यूनिटों के खुलने के बाद यह कारोबार आने वाले कुछ महीनों में 20 हजार करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच जाएगा। यहां का परंपरागत ताला और हार्डवेयर कारोबार इस आंकड़े को दूर दूर तक छू भी नहीं पा रहा है क्योंकि राज्य और केंद्र सरकार ने कभी इसको बढ़ावा ही नहीं दिया।
विज्ञापन

बयान:::=====
‘इतनी तेज तरक्की करने वाले इस कारोबार को संरक्षण देकर आधुनिकता के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत है। अलीगढ़ पूरी दुनिया में नंबर वन बफैलो मीट एक्सपोर्टर सिटी बन चुका है। चर्बी और दूसरे उत्पादों की दुर्गंध पुराने तौर तरीकों का नतीजा है। अगर जिला प्रशासन स्थानीय छोटे कारोबारियों को बेहतर स्लाटर हाउस और ट्रीटमेंट प्लांट दे तो यह समस्या दूर हो सकती है। इसमें 60 से 70 करोड़ रुपये का खर्च आएगा जबकि तकनीकी सहायता के लिए यहां कई यूनिटें मौजूद हैं।’
विज्ञापन

अब्दुल हक, जीएम एलाना ग्रुप अलीगढ़।

(स्रोत: अब्दुल हक, जीएम एलाना ग्रुप से बातचीत, एग्रो प्रोडक्ट वेबसाइट अपीडा और इंटरनेट पर आधारित अन्य विवरण)
बाक्स ==========

अलीगढ़ का कारोबार
13 से 14 हजार करोड़ रुपये का सालाना टर्नओवर
रोजाना 5 से 8 हजार भैंस और भैंसों का कटान हो रहा
600 टन से अधिक बफैलो मीट का एक्सपोर्ट रोजाना
60 टन चर्बी का उत्पादन, जिससे पोल्ट्री फीड बना रहे
7 बड़ी एक्सपोर्ट यूनिटें कार्यरत, तीन नई खुलने की राह में
बाय प्रोडक्ट
1-कटने के बाद निकलने वाले खून से मछलियों के लिए दाना बना रहे
2-इस खून में 80 फीसदी प्रोटीन, जो मछली के लिए सबसे बेहतर आहार
3-चर्बी और आंतों से पोल्ट्री फीड बनाया जा रहा, पूरे देश में सप्लाई
4-देश भर के साबुन निर्माता चर्बी के बड़े खरीददार के रूप में सामने आए
5-गोबर और सड़े हुए हिस्सों से दाना बना कर जानवरों के लिए फीड बना रहे
देश का हाल
अलीगढ़, मेरठ और खुर्जा यूपी के सबसे बड़े मीट एक्सपोर्ट हब
यूपी के अलावा आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब से इसका एक्सपोर्ट
भारत वर्तमान में बफैलो मीट का दुनिया में सबसे बड़ा एक्सपोर्टर देश
26 हजार 458 करोड़ रुपये से ज्यादा का टर्नओवर हर साल हो रहा
वियतनाम, मलेशिया, थाईलैंड, जार्डन, सउदी अरब, इज्पिट बड़े खरीदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed