फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कमेटियां भंग होने से बसपाई स्तब्ध

कमेटियां भंग होने से बसपाई स्तब्ध

Tue, 16 Sep 2014 05:30 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Tue, 16 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। बसपा अध्यक्ष मायावती ने सभी कमेटियों को भंग कर दी है। जिला एवं विधान सभा से लेकर स्थानीय स्तर की कमेटियां जल्द गठित होगी। मंडल में कुछ फेरबदल भी संभव है। सुनील कुमार चित्तौड़, रणवीर सिंह कश्यप, सूरज सिंह, प्रताप सिंह बघेल एवं संघरत्न सेठी जोनल कोआर्डिनेटर होंगे। नसीमुद्दीन सिद्दीकी महीने में दो दिन आकर जोन की समीक्षा करेंगे। अलीगढ़ मंडल का कार्य सुरेश गौतम एवं मुकेश चंद्रा देखेंगे। सतीश जाटव, लक्ष्मण सिंह एवं राम अवतार सिंह एटा एवं कांशीरामनगर का कार्य देखेंगे। रविवार को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित करीब तीन घंटे की बैठक में मायावती ने युवाओं को पार्टी में जोड़ने तथा जिम्मेदारी सौंपने पर जोर दिया। उसके बाद अलीगढ़-आगरा मंडल के नेताओं की नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आवास पर भी बैठक हुई। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सुप्रीमो का जोर विधान सभा चुनाव 2017 पर है। जिन प्रदेश में चुनाव नहीं होने वाले है, वहां से बसपा नेताओं को बुलाकर उत्तर प्रदेश में लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed