{"_id":"6-21425","slug":"Aligarh-21425-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी शहर जलभराव से जूझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी शहर जलभराव से जूझा
Aligarh
Updated Fri, 12 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। मौसम ने बुधवार की तरह ही गुरुवार को अपना मिजाज दिखाया। शाम करीब साढ़े तीन बजे शुरू हुई बारिश से नगर के कई इलाकों में नाले नालियां बुरी तरह से चोक हो गए। इससे चारों ओर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। हाल में साफ हुए नालों को कूड़ा और पॉलीथिन से चोक कर देने का खामियाजा शहरवासियों को ही भुगतना पड़ा। नालों का पानी या तो सड़कों पर आ गया या फि र खाली पड़े़ प्लाटों में भर गया। बारिश से शहर के विभिन्न हिस्सों में कुछ दुकानों में भी पानी भर गया। शहर के कई मोहल्लों में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। टूटी सड़कों व गड्ढों में भरा पानी व कीचड़ बवाले जान बन गया। लोधी विहार मथुरा रोड नाला ओवर फ्लो होने से नाला उल्टा बहने लगा। लोगों के घरों में गंदा पानी घुस गया। श्रीकृष्ण अवतार, हेमलता, शिवकुमार, निशा गुप्ता, सरोज, प्रिया गौड़, कौशल, भारतेष आदि का कहना था कि ठेकेदार जो नाली बना रहा है उसने गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया इससे समस्या और भी विकराल हो गई। इसके अलावा गूलर रोड, अशोक नगर, चरख वालान, सराय मिंया, भुजपुरा, सुपर कॉलोनी, नगला मसानी, शक्ति नगर, मेलरोज बाईपास, रसलगंज, सराय लबरिया, मानिक चौक आदि इलाके दूसरे दिन भी जलभराव की चपेट में रहे।
----बाक्स----
कहीं घर धंसे तो कहीं आई दरार
मोहल्ला मामू भांजा में बारिश के कारण कई घर धंस गए। कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। चूहों के बनाए बिलों के कारण घरों की दीवारें क्षतिग्रस्त हुई थीं जो बारिश की चोट न सह सकीं। मामू भांजा की मेम वाली कोठी में बारिश से सीपी जौहरी, केशव, सोनम, सपना के घरों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। यहां जनहानि तो नहीं हुई है लेकिन सामना को काफी नुकसान हुआ है। इस इलाके में चूहों ने घरों को नीचे से खोखला कर दिया था। बारिश का पानी मकानों की नींव में घ्ुासा तो वह भरभरा कर धंस गया। किसी की दीवार गिर गई तो किसी मकान में दरार आ गई।
सड़क और नाली बनी सिरदर्द
अलीगढ़। जिन इलाकों में निर्माण कार्य पूरे नहीं हुए हैं वहां बारिश ने अधिक परेशानी खड़ी कर दी। जनकपुरी पानी की टंकी वाले इलाका का कुछ यही दर्द रहा। यहां का रोड बनाया जा रहा है। ठेकेदार काम में दिलचस्पी नहीं ले रहा। सड़क के निर्माण कार्य को आधा अधूरा छोड़ दिया गया है। सामने फ्लैट में रहने वाले लोग नाली नहीं बनने दे रहे हैं। इससे पानी की ठीक से निकासी नहीं हो पा रही हैं। जलभराव की स्थित बनी हुई है।
विज्ञापन
------लोगों से बातचीत=====
हम लगातार नगर निगम के अधिकारियों ओर स्थानीय नेताओं को अपनी समस्या रख रहे हैं कोई सुनवाई नहीं कर रहा।
दिलीप कुमार चौधरी
सड़क का काम पूरा नहीं होने से नरक जैसे हालत हो गए हैं। यह काम कब पूरा होगा। कोई बताने वाला नहीं है।
सुधांशु,
कुछ लोग नाली नहीं बनने दे रहे हैं। इससे हमारे इलाके की जल निकासी ठप सी हो गई है। नाली जल्दी बननी चाहिए।
सुधीर
----------------------------------
-----बाक्स----
नगर आयुक्त ने किया शहर भ्रमण
नगर निगम ने अपने इंतजामों को बारिश में सफल बताया है। गुरुवार को नगर आयुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने महानगर का बारिश के बाद का हाल देखा। पंपिग स्टेशनों पर लगे ड्रेनेज पंपों को जनरेटर के द्वारा चालू करवाया। नगर आयुक्त ने बताया कि सराय रहमान में विद्युत लोड कम होने के कारण पंप नहीं चल पाया। इसके लिए लोड बढ़वाने के आदेश जीएम जल को दिए। उन्होंने वर्कशॉप स्थित कंट्रोल रूम में आने वाली जलभराव की समस्याओं की समीक्षा की। कंट्रोल रूम प्रभारी एवं पीआरओ वीरेन्द्र सक्सेना ने बताया कि रात को 4 शिकायतें मिली थीं जिनका तुरंत ही निस्तारण करा दिया गया था।