{"_id":"6-21352","slug":"Aligarh-21352-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसजिद के इमाम को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसजिद के इमाम को पीटा
Aligarh
Updated Tue, 09 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। देहली गेट के रोरावर स्थित एक मसजिद के इमाम को सोमवार दोपहर पास ही एक मोबाइल दुकानदार ने पीट दिया। जिसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। इतना ही नहीं थाने पर पहुंची भीड़ ने घेराव कर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने पीटने वाले दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मामला कुछ यूं है कि रोरावर मसजिद के बाहर सोमवार दोपहर इमाम खड़े हुए थे, तभी पड़ोस में स्थित मोबाइल की दुकान पर बैठे दुकानदार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर दुकानदार ने इमाम के गाल पर चांटे मार दिए। यह देख स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामला थाने पहुंचा, जहां पुलिस की लेट-लतीफी को देख थाने का घेराव शुरू कर दिया गया। पुलिस ने हरकत में आते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। देर शाम तक इस मामले में तहरीर आदि नहीं मिली थी।
----
विज्ञापन
----
