{"_id":"6-21187","slug":"Aligarh-21187-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन नहीं आई पलवल वाली गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन नहीं आई पलवल वाली गाड़ी
Aligarh
Updated Tue, 02 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। सोमवार को पहले दिन पलवल से अलीगढ़ आने वाली मीमू ट्रेन नहीं आई। दोपहर बाद तक रेलवे अफसर ट्रेन का इंतजार करते रहे। स्थानीय अफसराें ने ट्रेन के यार्ड में खड़ा करने की व्यवस्था भी कराई। स्थानीय रेलवे अफसराें ने बताया कि ट्रेन नंबर 64167 पलवल-अलीगढ़ मीमू ट्रेन सोमवार से शुरू होने वाली थी, रेलवे अफसरों ने ट्रेन को खड़ा करने के लिए यार्ड में भी व्यवस्था भी कर दी। रेलवे अफसर सुबह से दोपहर तक ट्रेन का इंतजार करते रहे, दिल्ली के अफसराें से हुए संपर्क के बाद पता चला कि ट्रेन सोमवार को नहीं आएगी। स्थानीय रेलवे अफसर कयास लगा रहे हैं कि रैक न मिलने के कारण ट्रेन चली नहीं होगी।
---
हेडिंग
गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाशोत्सव मनाया
अलगीढ़। गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाशोत्सव गुरुद्वारा पंजाबी क्वार्टर पर धूमधाम से मनाया गया। धर्म प्रचारक भूपिंदर सिंह ने बताया कि गुरू ग्रंथ साहिब भारतीय दर्शन परंपरा का परम चिंतन है। पांचवे गुरु गुरु अर्जुन देव ने इसे भाई गुरुदासजी से मिलवाकर संपादित किया आज के दिन गुरु ग्रंथ साहिब का प्रथम प्रकाशन हुआ था।