फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को मिलेगी पूरी मदद

लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को मिलेगी पूरी मदद

Tue, 02 Sep 2014 05:30 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Tue, 02 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में लोक रक्षक सेनानियों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं, शिकायतों के निस्तारण के लिए सोमवार को मीटिंग हुई। डीएम ने लोक रक्षक सेनानियों की बात को गंभीरतापूर्वक सुन उसके निराकरण के लिए एडीएम सिटी को आवश्यक निर्देश दिये। एडीएम सिटी ने बताया कि सभी पात्र सेनानियों की सम्मान राशि हस्तांतरित कर दी गयी है। वर्तमान में धारा 188 के 16 नये आवेदन प्राप्त हुये थे, जिन्हें संबंधित थानों एवं कारागार विभाग को सत्यापन हेतु प्रेषित किया गया है। डीएम ने तत्काल एसएसपी से फोन पर संपर्क कर सत्यापन कार्य में तेजी लाने की बात कही। बैठक में लोक रक्षक सेनानी रामजी लाल, अर्जुन सिंह यादव, ब्रजेश कुमार, भीमसैन, ज्ञानेंद्र कुमार, लाजपत राय, सामंती सिंह, ओंकार सिंह, निहाल सिंह सहित अन्य संबंधित द्वारा प्रतिभाग किया गया। गौर हो कि 1975 से 1977 तक आपातकालीन अवधि में लोकतंत्र की रक्षा के लिये राजनीतिक रूप से संघर्ष करते हुये विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के फ लस्वरूप मीसा एवं डीआईआर का दंड भुगतने वालों को लोकतंत्र रक्षक सेनानी माना गया है। सपा सरकार ने सम्मान राशि को दो गुना करते हुये 6000 रुपया प्रतिमाह कर उनका सम्मान बढ़ाया है। जनपद में 68 लोक रक्षक सेनानियों को सम्मान राशि मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन

----
फोटो-- 250
हेडिंग
जलभराव से जूझ रहे गांधीनगर वाले
अलीगढ़। मेयर शकुंतला भारती ने नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ रेलवे लाइन के बराबर गांधी नगर में जलभराव की समस्या का निरीक्षण किया। गांधी नगर के क्षेत्र में लगभग सभी गलियों में जलभराव की समस्या से क्षेत्रवासियों ने मेयर को अवगत कराया। मेयर ने मौके पर ही नगर आयुक्त को समस्याओं का समाधान करने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed