Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अफसरों की अनदेखी से लकड़ी माफिया की बल्ले-बल्ले

अफसरों की अनदेखी से लकड़ी माफिया की बल्ले-बल्ले

Tue, 19 Aug 2014 05:30 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Tue, 19 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। प्रशासन और पुलिस विभाग की निष्क्रियता सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भारी पड़ रही है। अवैध आरा मशीन संचालक लकड़ी माफियाओं पर कार्रवाई तक नहीं की जा रही है। डीएफओ ने खुलकर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों पर सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए मुख्य वन संरक्षक से मामला राज्य को संदर्भित करने को गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुपालन के लिए जिले की अवैध आरा मशीनों के विरुद्ध कार्रवाई लंबित है। कार्रवाई के लिए जिला स्तरीय समिति बनी है। डीएम इसके अध्यक्ष हैं। डीएफओ सचिव और एसएसपी सदस्य हैं। डीएफओ डीपी पांडे ने पत्रांक 120/35-3 वन संरक्षक और मुख्य वन संरक्षक को भेजी अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि अवैध आरा मशीनों पर कार्रवाई के लिए एक वर्ष से लगातार प्रयास के बाद भी पुलिस व जिला प्रशासन से सहयोग नहीं मिल रहा है। डीएफओ के अनुरोध पर डीएम ने एडीएम प्रशासन को निर्देश दिए। एडीएम ने रमजान के बाद कार्रवाई का सुझाव दिया। इस पर भी अभी अमल नहीं हुआ है। इस रिपोर्ट में पूर्व के कई पत्रों का भी जिक्र किया गया है। 23 जुलाई को अवैध आरा मशीन संचालकों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई को डीएम को पत्र लिखा गया। लेकिन महीनों से लंबित इस कार्रवाई में भी किसी ने रुचि नहीं ली। नौ जून को वन संरक्षक को भेजी गई रिपोर्ट में एसएसपी, एसडीएम कोल और थाना देहली गेट पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा पर ही सवाल खड़े किए जा चुके हैं। वन विभाग के अधिकारी बार-बार एक ही बात कह रहे हैं कि जरूरत पर पुलिस और पीएसी नहीं मिल पा रही है इसलिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


बाक्स
ट्रायल तक से बचा लिए गए माफिया
वन विभाग के आला अधिकारी भी लकड़ी माफियाओं की मदद करने वाले वन कर्मियों को बचा रहे हैं। वर्ष 2003 से 2012 के बीच में 246 वन अपराध दर्ज किए गए। वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने साठगांठ कर 198 मामले कोर्ट ही नहीं भेजे। इन आरोपियों को ट्रायल तक से बचा लिया गया। इन मामलों से जुडे़ 10 जांच अधिकारी में से एक पर भी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान
चीफ कंजरवेटर ने कार्रवाई के लिए 12 अगस्त को कमिश्नर को पत्र लिखा है। पुलिस की मदद से घुड़ियाबाग की मशीनें विखंडित करा दी गई हैं। केवल केला नगर की अवैध आरा मशीनों पर कार्रवाई होनी है।
- डीपी गुप्ता, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed