{"_id":"6-20866","slug":"Aligarh-20866-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबरी मंडी में झगड़ा..थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबरी मंडी में झगड़ा..थाने में हंगामा
Aligarh
Updated Tue, 19 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। महानगर के बाबरी मंडी इलाके में सोमवार शाम दो पक्षों में लेनदेन के विवाद में हुए झगड़े में इकतरफा कार्रवाई पर भाजपाई बिगड़ गए। देर शाम तमाम भाजपाइयों ने मेयर व महानगर अध्यक्ष की अगुवाई में थाना सासनी गेट का घेराव कर जमकर हंगामा किया। एसओ से जमकर तड़का-भड़की हुई। बात उस समय और बिगड़ गई, जब एक नाबालिग को पुलिस ने हवालात के अंदर कर दिया। बाद में नाबालिग को बाहर किए जाने और दोनों ओर से मुकदमा दर्ज होने पर ही मामला शांत हुआ।
बाबरी मंडी निवासी भाजपा कार्यकर्ता परिवार से जुड़ी सरोज देवी से क्षेत्र के ही मुजाहिद के बीच रुपये के लेन-देन का विवाद चल रहा था। जिसे लेकर सोमवार को दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। मुजाहिद के घायल होने पर उसे अस्पताल भिजवा दिया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सरोज व उसके पुत्र रविकांत को हिरासत में ले लिया। जैसे ही इसकी सूचना महापौर शकुंतला भारती व भाजपा नेता संजीव राजा को हुई। वह अपने कई दर्जनों समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। बाद में महानगर अध्यक्ष दीपक मित्तल, सुबोध स्वीटी,पवन खंडेलवाल आदि भी पहुंच गए। जहां जमकर हंगामा किया गया। भाजपाइयों का कहना था कि मारपीट दोनों ओर से हुई है तो दोनों ओर से मुकदमा क्यों नहीं लिखा गया? इसी बीच पता चला कि इस मामले में एक नाबालिग को भी हवालात के अंदर कर दिया है तो बात और बिगड़ गई। इस पर एसओ ने तत्काल उसे बाहर कराया। बाद में दूसरे पक्ष से भी मुकदमा दर्ज कराया गया। एसओ सासनी गेट के अनुसार दोनों ओर से लूट व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
--------