{"_id":"6-20726","slug":"Aligarh-20726-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभ मुहूर्त में बांधें हाथाें पर रक्षा सूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभ मुहूर्त में बांधें हाथाें पर रक्षा सूत्र
Aligarh
Updated Sun, 10 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। रविवार को रक्षाबंधन श्रावण शुद्री पूर्णिमा श्रवण नक्षत्र के संयोग में मान्य रहेगा। इस दिन भद्रा की व्याप्ति दोपहर 1.37 बजे तक रहेगी। पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि शास्त्रोगत भद्रा निकलने के बाद श्रावणी (रक्षा बंधन) एवं फाल्गुनी (होलिका दहन) कभी नहीं करना चाहिए। विश्व प्रसिद्ध चौघड़िया मुहूर्त सुबह 8.51 बजे से 11.51 बजे तक चंचल, लाभ और अमृत के चौघड़िया मुहूर्त अत्यंत ही शुभ फलाें को देने वाले हैं। इस शुभ समय में बहनें अपने भाईयों की कलाइयाें पर राखी का पवित्र धागा बांध सकती हैं। इसके बाद एक और शुभ का चौघड़िया मुर्हूत दोपहर 1.21 से 2.51 बजे के बीच आएगा। इस समय के बाद राखी बांधना शास्त्राें के अनुसार मान्य नहीं रहेगा।
विशेष कैंप में 10 वाहनाें की हुई फिटनेस
अलीगढ़। आरटीओ का शनिवार को भी चेकिंग अभियान चला, जिसमें टीमों ने करीब 8 गाड़ियाें को सीज करते हुए 14 के चालान काटे। आरटीओ के निर्देश पर परिवहन कार्यालय में शनिवार को लगाए विशेष कैंप में मात्र 10 स्कूली वाहनाें की फिटनेस हुई। आरटीओ डॉ. विक्रम सिंह के निर्देश पर परिवहन कार्यालय में शनिवार को स्कली वाहनों के दस्तावेज (परमिट और फिटनेस) की जांच के लिए विशेष कैंप लगाया गया। कैंप में एक इंजीनियरिंग कॉलेज की 8 और दो बस अन्य कॉलेजों की थी। आरआई कुलदीप सिंह ने बताया कि वाहनाें की फिटनेस अवधि खत्म हो गई थी। जांच के बाद गाड़ियों की फिटनेस कर दी है।