Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गुडवर्क के फेर में फंसती दिख रही पुलिस

गुडवर्क के फेर में फंसती दिख रही पुलिस

Fri, 18 Jul 2014 05:30 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Fri, 18 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन को अवैध कट्टी कारोबारियों की ओर से धमकी मामले में दबाव झेल रही सासनी गेट पुलिस ने खुलासे में ऐसा उल्टा-पुल्टा कर दिया कि खुद ही फंसती दिख रही है। पुलिस ने इस मामले में सिम विक्रेता को महज इस आधार पर गिरफ्तार कर लिया कि उसने अपने मोबाइल से सिम एक्टीवेट कर दी। मगर पुलिस अब यह पता लगाने के बजाय हाथ पर हाथ रख बैठ गई, कि किसने धमकी दी थी। इसे लेकर खुद एमएलसी संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

बात 4 जून की है, जब जगवीर किशोर जैन को विधान परिषद में अवैध कट्टी का मामला उठाने के चलते धमकी दी गई थी। इस मामले में उन्होंने पुलिस की मदद ली और पुलिस ने अब तक जांच करते हुए सुराग निकाला कि यह सिम आनंद जायसवाल पुत्र रामनारायन जायसवाल निवासी सुरेंद्र नगर पुराना वर्फखाना मूल निवासी कोतवाली बरेली के घर के पास ही स्थित दुकान से खरीदा गया। साथ ही साफ हुआ कि फेक आईडी से खरीदी गई सिम को आनंद ने खुद अपने मोबाइल से एक्टीवेट किया। चार दिन संचालित रहे सिम से दूसरे मोबाइल से जगवीर किशोर जैन को धमकी दी गई। इस आधार पर बृहस्पतिवार को आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया और धमकी देने के आरोप में जेल भेजा जा रहा है। एसओ सासनी गेट भीम सिंह जावला इसकी पुष्टि करते हुए बताते हैं कि फेक आईडी पर बिना वैरीफिकेशन के अपने मोबाइल से सिम एक्टीवेट करना भी अपराध है। इसी के चलते इसे दबोचा गया है। रहा सवाल धमकी देने वाले आरोपी का तो उसका फेक आईडी के चलते सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


ये उठ रहे सवाल
जब पुलिस सिम और उस मोबाइल के आईएमईआई नंबर के आधार पर आनंद तक पहुंच सकती है, जिससे सिम एक्टीवेट हुआ है तो उस मोबाइल धारक तक क्यों नहीं पहुंच पा रही, जिससे धमकी दी गई है। ऐसे में पुलिस कार्यवाही हर हाल में सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ये कहते हैं जानकार
इस मामले में जानकार यह भी बताते हैं कि पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंच गई, जिसके मोबाइल से धमकी दी गई। मगर पता नहीं क्यों उसे इस मुकदमे में पूछताछ तक के लिए नहीं लाया गया। यह जानकारी खुद शिक्षक विधायक परिवार को भी है कि पुलिस ने उस व्यक्ति को किन्हीं कारणों से अभयदान दे रखा है।
-----
-मुझे नहीं मालूम मुझे पुलिस क्यों ले आई। बस दुकान से पकड़कर लाया गया और थाने में बैठा दिया। अब पता चल रहा है कि मेरे खिलाफ इतना संगीन आरोप लगाया गया है।

-आनंद कुमार सिम वितरक
---
-यह सही है कि मुझे धमकी देने से जुड़े मुकदमे में पुलिस ने दबाव में ऐसे व्यक्ति को अभियुक्त बना दिया है, जिसका कोई मतलब नहीं है। मगर पुलिस असली व्यक्ति को पकड़ने से बच रही है, यह भी अपने आप में बड़ा सवाल है। अब इस मामले में आगे की रणनीति क्या होगी, यह तो पूरी पुलिस कार्रवाई जानने के बाद ही तय होगा।
-जगवीर किशोर जैन शिक्षक विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed